स्पेन के अल्कारेज लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन:सर्बिया के जोकोविच को मात दी, पहला विंबलडन भी उन्हें हराकर जीता था

Updated on 15-07-2024 02:46 PM

स्पेन के कार्लोस अल्कारेज ने लगातार दूसरी बार विंबलडन का खिताब जीत लिया है। लंदन के सेंटर कोर्ट में रविवार को हुए फाइनल में उन्होंने 24 ग्रैंड स्लैम जीत चुके सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराया।

सेंटर कोर्ट में 2 घंटे 27 मिनट तक चले इस मैच में अल्कारेज ने जोकोविच को सीधे सेटों में 6-2, 6-2, 7-6 से हराया। अल्कारेज ने 2023 में भी विंबलडन खिताब जीता था। यहां भी फाइनल में उनके सामने नोवाक जोकोविच ही थे।

मैच के बाद चैंपियन अल्कारेज ने हंसते हुए कहा, 'मैंने अपना काम पहले ही कर दिया है।' रनर-अप जोकोविच ने कहा, 'हर दिन मेरे चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए सभी का धन्यवाद।'

अल्कारेज ने 2022 में पहला ग्रैंड स्लैम जीता, वर्ल्ड नंबर-1 भी बने
2022 अल्कारेज का साल रहा। वह ऑस्ट्रेलिया ओपन में पहली बार 31वीं वरीयता लेकर उतरे। वह तीसरे ही राउंड में हार गए, लेकिन मियामी, मैड्रिड, रियो और कोंडे गोडो ओपन मिलाकर चार ATP खिताब जीते। इसी साल US ओपन फाइनल में उन्होंने वर्ल्ड नंबर-5 कास्पर रूड को 4-6, 6-2, 7-6, 6-3 के अंतर से हराया और अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीता।

साल का अंत उन्होंने वर्ल्ड नंबर-1 बनकर किया और 2023 में भी इसी फॉर्म को जारी रख विंबलडन फाइनल भी जीता। अल्कारेज ने इस साल एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फ्रेंच ओपन का टाइटल जीता था।

कौन हैं अल्कारेज?
कार्लोस का जन्म 5 मई 2003 को स्पेन में हुआ। कार्लोस ने 4 साल की उम्र में ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। इसकी प्रेरणा उन्हें अपने पिता कार्लोस अल्कारेज गोंजालेज से मिली जिनकी गिनती स्पेन के टॉप-40 टेनिस खिलाड़ियों में होती थी। अल्कारेज के कोच शीर्ष वरीयता प्राप्त पूर्व खिलाड़ी जुआन कार्लोस फेरेरो हैं।

उनके मार्गदर्शन में ही कार्लोस ने 15 साल की उम्र में प्रोफेशनल टेनिस खेलना शुरू कर दिया। अल्कारेज टेनिस इतिहास के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं जो अपने डेब्यू ग्रैंड स्लैम के पहले राउंड में नहीं हारे।

जोकोविच ओपन एरा में 24 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले खिलाड़ी
सर्बिया के जोकोविच 10वीं बार विंबलडन के फाइनल में पहुंचे हैं। जोकोविच ओपन एरा में 24 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं। जोकोविच इससे पहले सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम (मेंस और विमेंस सिंग्लस) जीतने के मामले में सेरेना विलियम्स (23 ग्रैंड स्लैम) की बराबरी पर थे। मार्गरेट कोर्ट भी कुल 24 ग्रैंड स्लैम जीती हैं, लेकिन उनमें से 13 टाइटल ओपन एरा से पहले अपने नाम की थीं।

टेनिस में 1968 में ओपन एरा की शुरुआत हुई जब सभी खिलाड़ियों (एमेच्योर और प्रोफेशनल) को चारों ग्रैंड स्लैम में हिस्सा लेने की अनुमति दी गई। इसे ओपन एरा कहा जाता है।

बारबोरा क्रेजिकोवा ने जीता विमेंस सिंगल्स का टाइटल
विंबलडन 2024 में विमेंस सिंगल्स का खिताब चेक गणराज्य की स्टार टेनिस खिलाड़ी बारबोरा क्रेजिकोवा ने जीता। शनिवार (13 जुलाई) को लंदन के सेंटर कोर्ट में खेले गए फाइनल मैच में 31वीं सीड क्रेजिकोवा ने 7वीं सीड इटली की जैस्मीन पाओलिनी को 6-2, 2-6, 6-4 से हराया।

बारबोरा अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम सिंगल्स फाइनल खेलने उतरी थीं और उन्होंने दूसरी बार ग्रैंड स्लैम टाइटल जीता। इससे पहले, उन्होंने साल 2021 में फ्रेंच ओपन टाइटल जीता था। वहीं जैस्मीन का भी ये दूसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल था। हालांकि जैस्मीन इस बार भी खिताब नहीं जीत सकीं। जैस्मीन यदि टाइटल जीतती तो वो इतिहास रच देती। अब तक कोई भी इतालवी खिलाड़ी विंबलडन में सिंगल्स खिताब नहीं जीत पाया।

विमेंस सिंगल्स का खिताब चेक गणराज्य की स्टार टेनिस खिलाड़ी बारबोरा क्रेजिकोवा ने जीता।

साल का तीसरा ग्रैंड स्लैम है विंबलडन
टेनिस में 4 ग्रैंड स्लैम होते हैं। चारों हर साल आयोजित होते हैं, इसकी शुरुआत जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन से होती है। मई और जून में फ्रेंच ओपन होता है। जुलाई में विबंलडन और अगस्त-सितंबर में US ओपन होता है। US ओपन साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम होता है।

ऑल इंग्लैंड क्लब कराता है विंबलडन
विंबलडन इकलौता ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट है, जिसका आयोजन कोई नेशनल टेनिस एसोसिएशन नहीं कराता है। इसे ऑल इंग्लैंड क्लब आयोजित कराता है। क्लब की स्थापना 1868 में हुई थी। टेनिस पहले क्रॉकेट कहलाता था। 6 मेंबर्स ने मिल कर ऑल इंग्लैंड टेनिस और क्रॉकेट क्लब की शुरुआत की और फिर आगे चलकर इन्हीं ने 1877 में विंबलडन टूर्नामेंट शुरू किया।

आज यह प्राइवेट क्लब है और इसमें 565 मेंबर हैं। प्रिंसेस ऑफ वेल्स इस क्लब की मालकिन रहती है।

ट्रॉफी नहीं बदली, चैंपियन को नकल सौंपते हैं
विंबलडन में 1887 से मेंस सिंगल के विजेता को ट्रॉफी दी जा रही है। पुरुष चैंपियन को 18.5 इंच लंबा और 7.5 इंच चौड़ा कप मिलता है। चैंपियन बनने वाले खिलाड़ी को ट्रॉफी की नकल सौंपी जाती है, जिस पर पिछले चैंपियन खिलाड़ियों का नाम होता है, जबकि असली ट्रॉफी ऑल इंग्लैंड क्लब के म्यूजियम में ही रखी जाती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
 01 October 2026
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर वनडे क्रिकेट…
 01 October 2026
नई दिल्ली: डेनमार्क के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग के मुकाबले से ठीक पहले फुटबॉल जगत में एक बड़ा भूचाल आ गया है। पुर्तगाल के कप्तान और दुनिया के सर्वकालिक महानतम…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ। जहां पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल और गोल्ड मेडल मैच…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। निसिन स्थित ग्राउंड पर श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी…
 01 October 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 का बिगुल बज चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद गुरुवार, 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के केप…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली चिकिता तनिपार्ती पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चिकिता और अन्य तीरंदाजों की…
 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
Advt.