अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी के लिए विशेष छूट

Updated on 29-04-2025 01:36 PM
नई दिल्ली: सोने की कीमतें भले ही आसमान छू रही हों, लेकिन अक्षय तृतीया के मौके पर गहनों की दुकानें ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए ऑफर्स लेकर आई हैं। अक्षय तृतीया कल यानी बुधवार को है। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में Tanishq, Senco Gold, MP Jewellers और PC Chandra Jewellers जैसे बड़े ब्रांड ने ऑफर्स की झड़ी लगा दी है।
तनिष्क (Tanishq) अपने सोने के गहनों पर मेकिंग चार्ज पर 20% तक की छूट दे रहा है। वहीं यह ब्रांड लाइट वेट ज्वेलरी और 18 कैरेट ज्वेलरी पर भी मुहैया करा रहा है ताकि ग्राहकों पर सोने की बढ़ती कीमत का बोझ न पड़े। Senco Gold सोने और हीरे के गहनों पर डिस्काउंट दे रहा है। सोने के रेट पर सीधे 350 रुपये की छूट मिल रही है। सोने के गहनों के मेकिंग चार्ज पर 30% तक की छूट है।

MP Jewellers सोने के गहनों पर 300 रुपये प्रति ग्राम की छूट दे रहे हैं। इसके अलावा, मेकिंग चार्ज पर 10% की कमी भी की गई है। इसी तरह PC Chandra Jewellers सोने की कीमतों पर 200 रुपये प्रति ग्राम की छूट दे रहा है। मेकिंग चार्ज पर 15% की छूट है और हीरे के गहनों की खरीद पर 10% की छूट दी जा रही है।

ग्राहकों का बढ़ा भरोसा

Anjali Jewellers के डायरेक्टर अन्नरघा उत्तिया चौधरी ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि अक्षय तृतीया बहुत अच्छी रहेगी क्योंकि सोने में ग्राहकों का भरोसा बहुत बढ़ गया है। सोने की इस क्रेज का फायदा उठाने के लिए, हम मेकिंग चार्ज पर डिस्काउंट दे रहे हैं ताकि ग्राहकों का शॉपिंग का अनुभव और भी मजेदार हो सके।'

कीमत बढ़ी तो तरीका बदला

ज्वैलरी ब्रांड सोने की बढ़ती कीमतों के हिसाब से अपने तरीके बदल रहे हैं। Senco Gold के मैनेजिंग डायरेक्टर सुवंकर सेन ने बताया कि सोने की कीमतें बढ़ने की वजह से गहनों की बिक्री थोड़ी कम हुई है। फिर भी, कंपनी चाहती है कि गहने लोगों के लिए किफायती बने रहें। उन्होंने कहा, 'हम शादी के गहनों की 25-30% लागत को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए हम गहनों में मोती और पत्थर लगा रहे हैं ताकि सोने का इस्तेमाल कम हो।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.