राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायतों में हुई विशेष ग्राम सभा

Updated on 03-10-2025 03:04 PM

जांजगीर-चांपा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे जनपद पंचायत बलौदा की ग्राम पंचायत रैनपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे और ज़मीन पर बैठकर ग्राम सभा में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं व सुझाव सुने तथा कहा कि ग्राम सभा लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल इकाई है, जहां ग्रामीण स्वयं अपने गांव की प्राथमिकताओं का निर्णय लेते हैं।कलेक्टर ने कहा कि ग्राम सभा में हर ग्रामीण की भागीदारी जरूरी है ताकि विकास योजनाएं गांव की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप बनाई जा सकें। प्रशासन की प्राथमिकता है कि योजनाओं को ग्रामीणों की सहभागिता से धरातल पर उतारा जाए।

कलेक्टर ने ग्राम सभा में आदि कर्मयोगी, आदि सहयोगी एवं आदि साथी के नाम मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के ‘एक पाती’ संदेश का वाचन किया। इसके बाद स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वच्छता दीदियों और आदि सहयोगी महिलाओं का सम्मान करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।

ग्राम सभा में महात्मा गांधी नरेगा योजना, आदि कर्मयोगी अभियान, ग्राम पंचायत विकास योजना, बाल विवाह मुक्त पंचायत और अन्य सामाजिक व विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।गांव के बुजुर्गों और महिलाओं ने कलेक्टर के ग्रामीणों के बीच ज़मीन पर बैठकर चर्चा करने की सराहना की और कहा कि इससे प्रशासन और जनता के बीच विश्वास और आत्मीयता बढ़ी है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गोकुल रावटे ने बताया कि ग्राम सभाओं में वित्तीय वर्ष की योजनाओं के अलावा ग्राम पंचायत के आय-व्यय का ब्यौरा, स्वीकृत एवं प्रगति पर चल रहे कार्यों की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई।

इस अवसर पर रैनपुर ग्राम पंचायत को बाल विवाह मुक्त पंचायत घोषित किया गया। साथ ही गांव को प्लास्टिक मुक्त और नशा मुक्त बनाने के प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किए गए।

ग्राम पंचायत में धरती आबा अंतर्गत विलेज एक्शन प्लान को भी मंजूरी दी गई, जिसमें नए पंचायत भवन, आंगनबाड़ी भवन, मिडिल स्कूल भवन, पीडीएस गोदाम, स्ट्रीट लाइट, उद्यान सिंचाई एवं अन्य विकास कार्य शामिल किए गए।

शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान को प्रभावी बनाने हेतु सामाजिक अंकेक्षण करने का प्रस्ताव पारित हुआ। वहीं, सभी ग्रामीण परिवारों को आयुष्मान कार्ड, आधार लिंक बैंक खाता, राशन कार्ड एवं वृद्धावस्था पेंशन जैसी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।ग्राम सभा में सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.