टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के लिए विशेष ग्राम सभा

Updated on 19-05-2023 11:07 PM

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले को टीबी मुक्त के लिए पंचायत विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पीरामल फाउंडेशन के तकनीकी सहयोग से विकासखंड दंतेवाड़ा एवं गीदम में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उच्च जोखिम एवं कम जोखिम वाले वाले 20.20 ग्राम पंचायत को प्राथमिकता से क्षय मुक्त करने अभियान प्रारम्भ किया गया।

विकासखंड दंतेवाड़ा एवं गीदम में चयनित ग्राम पंचायतों में टीबी मुक्त पंचायत बनाने के लिए समुदाय को टीबी के लक्षण, उपचार, सावधानी, निःशुल्क जांच एवं दवाई पूर्ण नहीं करने के दुष्परिणाम की विस्तृत तथा गहराई से जानकारी दी जा रही है। साथ ही सांप सीढ़ी गतिविधि के माध्यम से पोषण विविधता, टीबी के लक्षण पाए जाने पर नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने एवं इलाज पूर्ण कराने हेतु जागरूक किया जा रहा है। साथ ही उपस्थित सभी प्रतिभागी को शपथ ग्रहण कराते हुए सरपंच के माध्यम से ग्राम के पारा एवं टोलो में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, वार्ड पंच, युवाओं की टीम गठन की जा रही है। जिसमें टीम के द्वारा संभावित मरीजों की पहचान कर लाइन लिस्टिंग किया जाएगा। साथ ही जांच कराकर पॉजिटिव होने की स्थिति में 7 दिवस के भीतर इलाज प्रारम्भ किया जाएगा।

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत कार्ययोजना ग्राम पंचायत स्तर पर समीक्षा के लिए पंचायत सचिव, हेल्थ वेलनेस सेंटर में सामुदयिक स्वास्थ्य अधिकारी जनआरोग्य समिति की बैठक, ग्राम स्वास्थ्य पोषण तदर्थ समिति का मितानिन द्वारा प्रतिमाह समीक्षा किया जावेगा। विशेष ग्राम सभा मे स्वास्थ्य विभाग से पीएमडीटी सूरज सिंह एसटीएस होमेश नेताम, पीरामल फाउंडेशन से रविप्रताप सिंह, राजेश बघेल के साथ ही टीबी मितानो द्वारा पंचायत जनजागरुकता हेतु विशेष सहयोग किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.