225 करोड़ से स्पेशल मेंटिनेंस, हरियाणा में अप्रैल से दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर सफर होगा आसान

Updated on 30-11-2023 01:19 PM
गुरुग्राम: अगले साल अप्रैल माह से दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे (NH-48) के हरियाणा हिस्से में बिना रुके सफर का आनंद वाहन चालक ले पाएंगे। नैशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने इस एक्सप्रेसवे के मेन रोड और सर्विस रोड की स्पेशल मेंटिनेंस का काम एक कंपनी को अलॉट किया है। इस कंपनी ने काम शुरू कर दिया है। धारूहेड़ा के समीप सर्विस रोड को लेकर एनएचएआई अधिकारी टेंशन में हैं। भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया से सीवर का गंदा पानी धारूहेड़ा से होकर सर्विस रोड पर आकर भर जाता है। इससे सर्विस रोड के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना रहेगा। एनएच-48 पर खेड़की दौला टोल प्लाजा से लेकर हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर तक करीब 64 किमी लंबी रोड हरियाणा में पड़ती है। एनएचएआई की तरफ से राव होटल से लेकर कापड़ीवास तक सर्विस रोड की मेंटिनेंस का काम शुरू कर दिया है। इस मेंटिनेंस पर करीब 225 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा।

अभी एक्सप्रेस वे की हालत ठीक नहीं

मौजूदा समय में इस एक्सप्रेसवे की हालत खराब है। खासकर सर्विस रोड पर तो गहरे गड्ढे हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद जयपुर जाने के लिए अब अधिकांश वाहन चालक एनएच 48 का इस्तेमाल नहीं करते हैं, लेकिन धारूहेड़ा और भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया होने के कारण अब भी हजारों की संख्या में वाहन चालक रोजाना इस एक्सप्रेसवे पर दौड़ते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.