मड़ेली में विशेष समाधान शिविर

Updated on 24-07-2025 12:59 PM

गरियाबंद ।  राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार तीन चरणों में आयोजित किया गया था। जिसके तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय 09 मई को ग्राम मड़ेली के समाधान शिविर में उपस्थित होकर ग्रामीणों के मांग एवं समस्याओं का निराकरण किये गये थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई विभिन्न विकास कार्यो की घोषणा की थी। कलेक्टर  बी.एस. उइके ने आज मड़ेली में आयोजित विशेष समाधान शिविर में बताया कि जिसमें से बहुप्रतिक्षित पीपरछेड़ी जलाशय के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। साथ ही अन्य घोषणाओं के लिए शासन द्वारा कार्यवाही की जा रही है। विशेष समाधान शिविर में विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा उनके मांग, समस्या और शिकायत से संबंधित आवेदनों के निराकरण की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। शिविर में कलेक्टर  बी.एस. उइके ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। साथ ही स्टॉलों के माध्यम से लोगों को दिये जा रहे योजनाओं की जानकारी एवं लाभान्वित किये जा रहे गतिविधियों का जायजा लिया। विशेष समाधान शिविरि मड़ेली सेक्टर के अंतर्गत 15 ग्राम पंचायत के ग्रामीण शामिल हुए थे। इस शिविर में कलेक्टर एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने महिला एवं बाल विकास द्वारा तीन गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार किट प्रदान कर गोदभराई रस्म एवं तीन शिशुओं का अन्नप्रासन किया एवं ग्राम पंचायत मड़ेली के सरपंच  अशोक ध्रुव एवं उप सरपंच  जसप्रित सिंह ने दो-दो गंभीर कुपोषित बच्चों को गोद लेकर निर्धारित पौष्टिक सामग्री प्रदान किया। कृषि विभाग द्वारा 10 किसानों को अरहर बीज मिनी किट वितरण किया गया। खाद्य विभाग द्वारा 08 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड तथा 10 लोगों को मनरेगा जॉब कार्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  नवीन भगत, एसडीएम श्रीमती ऋषा ठाकुर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती मीरा ठाकुर, जनपद सदस्य श्रीमती सुखबती ताण्डेय,  अवधराम साहू, श्रीमती मुंगेश्वरी ठाकुर,  महेन्द्र कुमार ध्रुव,  पंकज निर्मलकर,  पन्ना लाल ध्रुव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.