मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में जनप्रतिनिधियों को विशेष प्रशिक्षण:ग्राम स्वराज के तहत योजनाओं की जानकारी दी गई

Updated on 11-11-2025 12:49 PM
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ में ग्रामीण भारत के विकास को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से जनप्रतिनिधियों के लिए विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण अमृत सदन सभागार में हो रहा है। इसका लक्ष्य जनप्रतिनिधियों को सशक्त नेतृत्व के रूप में तैयार करना है।

इस प्रशिक्षण में जनप्रतिनिधियों को शासन-प्रशासन से जुड़ी जिम्मेदारियों, जनता के प्रति जवाबदेही और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर, जवाबदेह और पारदर्शी बनाना है, ताकि गांवों में विकास सुनिश्चित हो सके।

प्रशिक्षण सत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, किसान सम्मान निधि और जन धन योजना जैसी प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जनप्रतिनिधि इन योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचा सकें और ग्रामीण विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

मनेंद्रगढ़ अस्पताल में मरीजों को मिले कंबल

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अचानक मौसम में बदलाव आया है, जिसके कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस स्थिति को देखते हुए जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ स्थित 220 बिस्तरों वाले सिविल अस्पताल में मरीजों के लिए 101 नए कंबलों की व्यवस्था की गई है।

जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अविनाश खरे ने बताया कि मौसम में अचानक आए बदलाव और ठंड में बढ़ोतरी के मद्देनजर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने संज्ञान लिया था। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए कंबल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे।

स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर सामूहिक प्रयासों से अस्पताल में 101 कंबलों का इंतजाम किया गया। वर्तमान में अस्पताल में 27 मरीज भर्ती हैं। आवश्यकतानुसार भविष्य में और भी कंबलों की व्यवस्था की जाएगी।

इस पहल में बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 50, लायंस क्लब ने 20 और सीएमएचओ कार्यालय के कर्मचारियों-अधिकारियों ने 31 कंबल प्रदान किए। डॉ. खरे ने इस तरह के सामूहिक प्रयास की सराहना की और उम्मीद जताई कि शहर के जागरूक नागरिक और समाजसेवी भविष्य में भी सहयोग करते रहेंगे।

इस दौरान सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे ने स्वयं मरीजों को कंबल वितरित किए। कंबल वितरण के समय अस्पताल अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी, सोमेंद्र मंडल, अविनेश पांडेय, स्टाफ नर्स अनुपमा सिंह सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.