इंदौर में टीम इंडिया की जीत का जश्न दर्शक झूमे कोई भगवान राम-लक्ष्मण तो कोई तिरंगे के रंग में रंगा दिखा

Updated on 15-01-2024 02:04 PM

इंदौर में भारत ने टी-20 क्रिकेट सीरीज के दूसरे मैच में अफगानिस्तान पर 6 विकेट से जीत दर्ज की है। इस जीत पर क्रिकेट फैन्स ने जमकर जश्न मनाया। होलकर स्टेडियम में मौजूद दर्शक झूम उठे। टीम इंडिया की जीत पर शहर में कई जगहों पर आतिशबाजी भी की गई।

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 173 रनों का टारगेट दिया था। जिसे भारत ने 16वें ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसी के साथ 3 मैचों की सीरीज भी जीत ली। टीम इंडिया 2-0 से आगे है। सीरीज का तीसरा मैच 17 जनवरी को बेंगलुरू में होगा।

ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 34 बॉल पर 68 रन की पारी खेली, जबकि शिवम दुबे ने 32 बॉल पर नाबाद 63 रन बनाए। साथ ही 2 विकेट भी लिए। इस मैच में इंदौर के क्रिकेटर आवेश खान को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली।

मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में दिखा उत्साह

मकर संक्रांति पर्व के बावजूद बड़ी संख्या में लोग क्रिकेट मैच देखने होलकर स्टेडियम पहुंचे थे। कोई भगवान श्रीराम के गेटअप में आया, तो किसी ने खुद पर तिरंगे की पेंटिंग करवाई। ज्यादातर फैन्स ब्लू टी-शर्ट में दिखे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.