पंचायती राज गांधीजी बोले तो बापू का स्वप्न था हाँ भाई वही बापू जिसके चरखे से आजादी आई थी, अरे हाँ भाई हाँ वही गांधी जिनका चश्मा शासन की योजनाओं में लोगो के रूप में है तो झाड़ू मोदी के पास और टोपी आप के पास है।
गांधी के पंचायती राज के सपने को साकार करने व ग्रामीण विकास में जनता की भागीदारी के मद्देनजर मेहता समिति द्वारा मध्यप्रदेश के समय पंचायती राज का गठन किया गया था । छत्तीसगढ़ गठन के बाद पंचायती राज में कुछ परिवर्तन भी देखने को मिले रहे है शराब बंदी की बाते करते करते सरकारें खुद शराब की व्यापारी बन शराब बेचने में जुट गई । गांधी के पंचायती राज के जरिये राम राज की परिकल्पना इन सात दशकों में चुनावो में दारू , मुर्गा , कंबल , साड़ी , खरीद फरोख्त और लाठी के बीच खो गई । दशको गुजरने के बाद भी पंचायतो की बदहाली के चलते गांधी का सपना आज भी सपना ही है । पंचायतों की बदहाली के लिये महज पंच, सरपंच, सचिव ही जिम्मेदार नही है बल्कि त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के जुड़े सभी तार भी बराबर जिम्मेदार हैं । दारू मुर्गा की पार्टी के बीच वोटो की खरीद फरोख्त के जरिये कुर्सी तक पहुंचे नेता पंचायतों के फंड पर नजरे गड़ाए बैठे है । प्रशासनिक अमले के अधिकारी , इंजीनियर से लेकर बाबू तक के लिए पंचायते दुधारू गाय बनी हुई है । नेता अफसर के ही अत्याचार कम नही थे कि अब 50 प्रतिशत महिला आरक्षण के बाद सरपंच प्रतिनिधि (ग्रामीणों की आम भाषा में एस पी ) के रूप में एक और हिस्सेदार भी इनकी जमात में सम्मिलित हो गया जिन्हें जनादेश की नहीं अपितु धनादेश की चिंता ज्यादा रहती है । दारू, मुर्गा और जनादेश व धनादेश के बीच फंसे जनप्रतिनिधि बाबू अफसर के साथ साथ मुफ्तखोरी की योजना के आस पास दिखती भीड़ के चलते गांधी के पंचायती राज के जरिये राम राज की परिकल्पना साकार होने में अभी वक्त है ।
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…