बात बेबाक : हवा में रहने वाले सभी मित्रों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

Updated on 05-06-2023 09:41 PM

भाई आज विश्व पर्यावरण दिवस है तो पर्यावरण की चिंता में एसी कमरे में बैठ कर मुफ्त में कुछ ज्ञान बांटना तो बनता है। वैसे भी आज मेरे अलावा सुविधा भोगी हो चुके अफसर, नेता पर्यावरणविद ,समाजसेवक ,पत्रकार के साथ-साथ एसी गाडी  बंगले,ऑफिस और होटलो में रहने वाले ठंडी जगहों पर नंबर दो की कमाई से ऐश करने वाले भी जमकर पर्यावरण की चिंता करते खूब ज्ञान पेलेंगे।फिलहाल तो हम ही छोटा मोटा ज्ञान पेल देते है ।

बहुत गर्मी है, बहुत गर्मी है सुन सुन के कान पक गए, और काटो हरे भरे पेड़ो को ,बनाओ कंक्रीट के जंगल ,सीमेंट कंक्रीट की चौड़ी सड़के, आलिशान इमारतें । अब गर्मी नहीं तो क्या हरा भरा सावन सुहाना की ठंडी हवा पाओगे । कुछ दिन और जारी रखो कंक्रीट के जंगल पैदा करने का काम फिर आने वाले पीढ़ी और ज्यादा गर्मी झेलेगी तब पछताओगे । समय है अब भी सुधर जाओ कमीशन के चक्कर में कॉंक्रीट के जंगल मत उगाओ ,उगाना ही है तो हरे भरे पेड़ उगाओ परंतु सिर्फ फ़ोटो खिंचवाने और खबरों में जगह पाने के लिए नहीं ।पेड़ लगा भी रहो तो पेड़ को पानी भी दो ,जीवित भी रखो अब यंहा भी कमीशन खोरी तो मत करो वरना आने वाली पीढ़िया आज की पीढ़ियों को कोसेंगी । धरती का तापमान बढ़ता जा रहा है, पर्यावरण को छोड़ हर कोई कंक्रीट के जंगल बनाने में व्यस्त है ।क्या कोई फायदा है ऐसे विकास का?खैर प्रकृति भी अपने अनुसार संकेत दे रही है, बस उनको समझना ज़रूरी है ।



कंक्रीट और कूड़े की इस दुनिया में आदमी आजकल हरी घास देखकर ऐसे चहकता है जैसे वो कोई भैंस हो और बस उसे खाना चाह रहा हो ।


खैर ज्ञान सिर्फ बांटने के लिए होता है पर्यावरण की चिंता में पेड़ लगाओ या ना लगाओ , एसी का उपयोग बंद करो या ना करो पर सोशल मीडिया पर जरूर सक्रिय रहो । एकाध जगह जा कर फ़ोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर खूब शेयर करो ताकि लोगो को पता चल सके कि आप पर्यावरण के लिए काफी चिंतित है ।काम भले ही करो ना करो पर काम का जिक्र जरूर करो ।इससे आप पर्यावरण के हितचिंतक और प्रसिद्ध समाज सेवक जरूर बन सकते है ।


चल भाई अब गृह लक्ष्मी की भी प्यारी और मीठी आवाज आने लगी है पर्यावरण की चिंता हो गई हो तो अब घर की भी चिंता कर लो ।

तो भाई अब हम घर के पर्यावरण की चिंता में चलते है। जाते जाते फिर एक बार विश्व पर्यवरण दिवस की बधाई।

और अंत मे
तन्हाई की दुल्हन अपनी माँग सजाए बैठी है,
वीरानी आबाद हुई है उजड़े हुए दरख़्तों में।
मुझे मालूम है उस का ठिकाना फिर कहाँ होगा ,
परिंदा आसमाँ छूने में जब नाकाम हो जाएगा।।

#जय _हो 5 जून 2022 कवर्धा (छत्तीसगढ़)



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.