स्पीड, सीम और स्विंग... तीन हथियार से कई शिकार, कैसे इतनी घातक हो गई बुमराह-शमी और सिराज की तिकड़ी

Updated on 03-11-2023 02:47 PM
मुंबई: 'ये भारतीय टीम डरवानी है'... चंद हफ्ते पहले कुछ इसी तरह के शब्दों के साथ बांग्लादेश के कोच चंदिका हथुरुसिंघा ने टीम इंडिया की तारीफ की थी। 1970 और 80 के दशक की शुरुआत में वेस्टइंडीज और बाद में ऑस्ट्रेलियाई टीम का खौफ बताने के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाता था। इस टूर्नामेंट में निश्चित रूप से भारत के खिलाफ दूसरी टीमों में डर का माहौल है। भारत ने श्रीलंका को एशिया कप फाइनल में 50 रन पर आउट कर दिया था। अब गुरुवार रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने गेंदबाजों ने सिर्फ पांच रन ज्यादा दिए और श्रीलंका को 55 रन पर निपटाते हुए वर्ल्ड कप इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली।

सात मैच में लगातार सात मुकाबले जीतकर भारत को वर्ल्ड कप 2023 की पहली सेमीफाइनलिस्ट टीम बनाने में तेज गेंदबाजों का खास योगदान है। सचिन तेंदुलकर खुद टीम इंडिया को चीयर करने स्टेडियम पहुंचे थे, जहां उनकी मूर्ति का अनावरण किया गया। खुद सचिन तेंदुलकर ने कपिल देव, मनोज प्रभाकर, जवागल श्रीनाथ, अनिल कुंबले, जहीर खान और आशीष नेहरा जैसे खिलाड़ियों के साथ खेला है, लेकिन उन्होंने कभी इस तरह गेंदबाजी इकाई के साथ ड्रेसिंग रूम साझा नहीं किया था। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की तिकड़ी वर्ल्ड कप 2023 में आग उगल रही है।

​स्पीड-स्विंग और सीम का कॉकटेल

तीनों गेंदबाज 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। तीनों के पास स्पीड, स्विंग और सीम है। एक दौर था, जब कहां जाता था कि पाकिस्तान अच्छे तेज गेंदबाज पैदा करता है, लेकिन अब ये काम भारत में हो रहा है। इस इंडियन पेस अटैक के पास दिमाग, कौशल और आक्रामकता तीनों है, जो खतरनाक वेस्टइंडीज बॉलिंग अटैक की याद दिलाता है। अगले कई साल तक जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज के इस प्रदर्शन की चर्चा होते रहेगी। तीनों गेंदबाज बॉल को दोनों तरफ घुमाते हैं। जब पिच से कुछ मदद होती है तो वे काफी घातक होते हैं। एंडी रॉबर्ट्स, माइकल होल्डिंग, जोएल गार्नर की तिकड़ी जिस तरह बल्लेबाजों को नींद में बुरे सपने की तरह सताती थी तो आज अपने पेसर्स भी उसी किस्म की क्रिकेट खेल रहे हैं।

बादशाह बूम की चालाकी​

श्रीलंका की पारी की पहली गेंद सबूत थी कि भारत के पास कुछ तो स्पेशल है। सामने वाला हाथ हमेशा की तरह, अन्य गेंदबाजों की तुलना में काफी आगे बढ़ा और एक अंदरूनी कोण पर गेंद ने श्रीलंकाई ओपनर पथुम निसंका को पीछे की ओर धकेल दिया। जाहिर है एंगल ने निसंका को इनकमिंग डिलिवरी खेलने के लिए मजबूर किया, लेकिन बुमराह की उंगलियों की चालाकी ने उन्हें गलती करने पर मजबूर कर दिया। जब तक निसंका कुछ समझ पाते बॉल उन्हें बीट करते हुए स्टंप्स पर घुसने को बेकरार थी। बीच में पैड टकराया और एलबीडब्ल्यू की स्पष्ट अपील पर अंपायर ने हाथ खड़ा करने में देरी नहीं की।

मियां मैजिक को भी समझिए​

मोहम्मद सिराज की पहली डिलीवरी रिप्सनॉर्टर थी। बाएं हाथ के दिमुथ करुणारत्ने ऐसे जादू के लिए तुरंत तैयार नहीं थे। फुल लेंथ और देर से अंदर की ओर मिला मूवमेंट उन्हें भी पंगु बना चुका था। गेंद पैड से टकराई और श्रीलंका का एक और बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गया।

​लाला का कोई जवाब नहीं

भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज के रूप में उभरने के बाद से मोहम्मद शमी के करियर का बड़ा पड़ाव गुरुवार रात को देखने को मिला। सात में से सिर्फ तीन मैच खेलने वाले शमी विश्व कप इतिहास में भारत के सबसे सफल गेंदबाज बन गए। पांच में से शमी का चौथा विकेट गौर करने लायक है, जिसने एंजेलो मैथ्यूज का काम तमाम किया। ये एक पूरी तरह से इनस्विंगर थी, जो स्टंप्स को हिलाने के लिए एक लहर की तरह आगे बढ़ी और परखच्चे उड़ गए। शमी को गेंदबाजी करते देखना मानो किसी चित्रकार को अपने काम को अंजाम तक पहुंचाना जैसा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.