रफ्तार, धार और पठान... स्विंग के सुल्तान इरफान का गदर, आखिरी ओवर में पलट दिया मैच का रुख

Updated on 15-10-2024 02:30 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज इरफान पठान इन दिनों लीजेंड्स क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से इरफान पठान को खेले हुए करीब 12 साल हो गए हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी गेंदबाजी की धार कम नहीं हुई है। ऐसा ही कुछ एलएलसी के मुकाबले में देखने को मिला जब उन्होंने आखिरी ओवर में 12 रन डिफेंड कर अपनी टीम को जीत दिलाई है।

एलएलसी में यह मुकाबला कोणार्क सूर्या उड़ीसा और तोएम हैदराबाद के बीच खेला गया। एलएलसी के इस सीजन का यह मुकाबला सबसे रोमांचक रहा। मैच में इरफान पठान की टीम कोणार्क सूर्या ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए थे। इरफान ने इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंद में धुआंधार 49 रनों की पारी खेली थी।

कोणार्क के द्वारा दिए 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद टीम की भी शुरुआत दमदार रही थी। हालांकि अंतिम ओवर तक हैदराबाद की टीम सिर्फ 155 रन ही बना जिसके कारण कोणार्क ने सिर्फ एक रन से मुकाबले को अपने नाम किया। पारी के अंतिम ओवर में कोणार्क को जीत के लिए 12 रन की जरूरत थी। ऐसे में इरफान पठान ने खुद ही आखिरी ओवर करने का फैसला किया। अंतिम ओवर में उन्होंने जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की उसे देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगा कि इरफान ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है।

आखिरी ओवर के पहले दो गेंद पर इरफान पठान ने सिर्फ तीन रन खर्च किए। ऐसे में हैदराबाद को जीत के लिए 4 गेंद में 9 रन बनाने थे। ओवर की तीसरी गेंद पर इरफान पठान पठान को छक्का पड़ गया। सिक्स लगते ही मैच कोणार्क के हाथ से फिसल गया, लेकिन मुकाबले में ट्विस्ट आना अभी बाकी था। इरफान चौथी गेंद पर विकेट लेकर मैच को रोमांचक बना दिया। अब हैदराबाद को दो गेंद में 3 रन बनाने थे। पांचवीं गेंद पर इरफान पठान ने एक रन दिया। ऐसे में आखिरी गेंद पर जीत के लिए 2 रन बनाने थे लेकिन इरफान ने एक भी रन नहीं दिया और हैदराबाद का स्कोर 155 रन पर ही रुक गया। इस तरह कोणार्क सूर्या ने रोमांचक अंदाज में मैच को 1 विकेट से जीता।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को अजीत अगरकर के पद छोड़ने के बाद फिलहाल 4 सदस्यीय नेशनल चयन समिति का अंतरिम चीफ…
 30 September 2026
नागोया: भारी बारिश और ठंडे मौसम के बीच मंगलवार को 'नारी शक्ति' ने भारत को सुनहरी सफलता दिलाते हुए एशियन गेम्स की पदक तालिका में टॉप-10 में पहुंचा दिया। सुबह…
 30 September 2026
नागोया: जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन भारत को आर्चरी से बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है। भारत की महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने…
 30 September 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 नवंबर से शुरू होने वाली 2 मैचों की महत्वपूर्ण घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयन समिति ने अपनी तैयारियां तेज…
 30 September 2026
नागोया: चिकिता तनीपार्थी और साहिल जाधव की भारत की कंपाउंड मिश्रित तीरंदाजी जोड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों में रोमांचक शूट ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक…
 30 September 2026
नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 के 12वें दिन भारतीय निशानेबाजों ने अपनी सटीकता का लोहा मनवाते हुए इतिहास रच दिया है। भारत के काइनान डेरियस चेनाई और नीरू…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
Advt.