पौधरोपण की तैयारी में लाएं तेजी : कलेक्टर

Updated on 13-06-2023 10:56 PM

बलौदाबाजार। कलेक्टर चंदन कुमार ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के प्रगतिरत कार्यों के लिए समय सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने मानसून पूर्व शासन प्राप्त लक्ष्य अनरूप पौधरोपण की तैयारी जैसे जगहों का चिन्हाकन एवं गड्ढों की खुदाई शत प्रतिशत करनें के निर्देश दिए है। इसमें मुख्य रूप से वन विभाग,मनरेगा,पंचायत एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को तैयारियो के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिए है। इसके साथ ही गौठानो,शासकीय कार्यालयों में पड़ी खाली भूमि, शैक्षणिक संस्थाओं,नदी तट,तालाबों के किनारों में पौधरोपण अधिक जोर देने के निर्देश दिए है।

बैठक उन्होंने कृषि,सहकारिता एवं मार्कफेड के अधिकारियों को मानसून के पूर्व ही किसानों को खाद एवं बीज उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी  किसान बंधु को खाद एवं बीज उठाव में किसी प्रकार की तकलीफ नही होनी चाहिए, यह शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के कार्य है इस पर जरा भी कोताही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने जिला स्तर में चल रहें विभिन्न विभागों के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के भर्ती प्रक्रियाओं की भी समीक्षा की है।

बैठक में हड़ताली कर्मचारियों जैसे पटवारियों एवं सहकारी बैक से जुड़े कर्मचारियों को नोटिस जारी करनें के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है। इसके साथ ही आज समय सीमा की बैठक में बिना पूर्व जानकारी दिए अनुपस्थित होने पर 3 अधिकारी सहायक संचालक मत्स्य वी के वर्मा,सीएमओ टुण्ड्ररा अखिलेश भारद्वाज,लवन सीएमओ प्रवेश प्रधान एवं ग़ोबर खरीदी में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने पर सीएमओ सिमगा  यशवंत वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी करतें हुए 3 दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करनें के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने ऐसे अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी जाहिर की है।बैठक में उन्होंने साप्ताहिक कलेक्टर जनचौपाल में राजस्व संबंधित मिल रहे अधिक आवेदनों एवं उक्त आवेदनों का समय सीमा के भीतर निराकरण नही होने पर राजस्व अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी जताते हुए कामकाज में सुधार लाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को दो टूक कहा कि राजस्व कोर्ट के छोटे छोटे मामलों को लेकर दूर दराज के ग्रामीण मेरे पास आवेदन लेकर आ रहे है। ऐसे प्रकरणों का निराकरण सभी अपने स्तर में ही समय सीमा के भीतर कर लेवें जिससे आम ग्रामीणों को यहां तक आने की आवश्यकता ही मत पड़े। उन्होंने आज बैठक में रीपा,मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य स्लम योजना,बेरोजगारी भत्ता,पौनी पसारी,जल जीवन मिशन, धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक, सुराजी गांव योजना,गौधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं उनका विस्तार, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, महतारी दुलार योजना,वन अधिकार पत्र वितरण जैसे अन्य योजनाओं का विस्तृत समीक्षा किए। इसके साथ ही सभी जिला अधिकारियों को अपने अपने स्तर में आवेदकों निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। बैठक में डीएफओ मयंक अग्रवाल,जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन,एसडीएम बलौदाबाजार रोमा श्रीवास्तव सहित समस्त विभागों के जिला अधिकारी,सभी एसडीएम, सीईओ एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.