स्पाइसजेट चेयरमैन बोले-उम्मीद है नई सरकार नौकरशाही वाली नहीं होगी:एविएशन इकोसिस्टम के एक्सपेंसन में मदद करेगी

Updated on 06-06-2024 01:18 PM

स्पाइसजेट के चेयमैन अजय सिंह ने बुधवार को कहा कि एयरलाइन अपने ऑपरेशन बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। अगले कुछ महीनों में वह करीब ₹2 हजार करोड़ जुटाएगी।

सिंह ने कहा कि एयरलाइन को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हम इससे निपटने का प्रयास कर रहे हैं। एयरलाइन का बही-खाता अगली दो तिमाहियों में ठीक हो जाएगा।

2019 की तुलना में NDA को कम सीट मिलने पर अजय सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नई सरकार नौकरशाही वाली नहीं होगी और एविएशन के इकोसिस्टम के एक्सपेंशन में मदद करेगी।

सिंह ने कहा कि सरकारें अमीर लोगों के प्रोडक्ट के रूप में भारत के एविएशन पर टैक्स लगाकर आम आदमी के लिए कम हवाई किराए की उम्मीद नहीं कर सकती हैं। यह भी महत्वपूर्ण है कि भारत में विमानन केंद्र हो और इस संबंध में ‘हमें हर संभव कदम उठाने की जरूरत है।

एयरलाइंस अब बाजार हिस्सेदारी के बजाय मुनाफे पर ध्यान दे रही
सिंह ने कहा कि डोमेस्टिक एविएशन मार्केट में इस समय अच्छा कॉम्पिटिशन दिख रहा है। एयरलाइंस अब मार्केट शेयर की बजाय मुनाफे पर ध्यान दे रही है।

घरेलू विमानन बाजार में प्रतिस्पर्धा इस समय अच्छी दिख रही है। उन्होंने कहा कि एयरलाइंस अब बाजार हिस्सेदारी के बजाय मुनाफे पर ध्यान दे रही हैं।

स्पाइसजेट के शेयर ने एक साल में 103.82% का रिटर्न दिया
स्पाइसजेट का शेयर आज 7.84% की तेजी के साथ 53.89 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में इस एयरलाइन के शेयर में 9.63% की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, पिछले 6 महीने में स्पाइसजेट के शेयर में 23.66% और एक साल में 103.82% की तेजी देखने को मिली है। वहीं, इस साल अब तक इस शेयर ने 11.13% का निगेटिव रिटर्न दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.