स्निकोमीटर पर स्पाइक्स, फिर भी आउट करार, वर्ल्ड कप में अंपायर का एक और विवादत फैसला

Updated on 18-10-2023 02:36 PM
धर्मशाला: स्कॉट एडवर्ड्स की कप्तानी पारी और गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से नीदरलैंड ने बारिश से प्रभावित मैच में दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हराया। यह आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में तीन दिन के अंदर दूसरा बड़ा उलटफेर है। हालांकि इस मैच भी अंपायरिंग पर सवाल उठे। इस वर्ल्ड कप में कई मौकों पर अंपायरिंग के स्तर लगातार बातें हो रही हैं। नीदरलैंड के बल्लेबाज तेजा निदामनुरु के एलबीडब्यू पर विवाद हो रहा है।

स्निकोमीटर पर कई स्पाइक्स

27वें ओवर की आखिरी गेंद पर नीदरलैंड को छठा झटका लगा। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन की आगे फेंकी गेंद तेजा निदामनुरु के पैड पर आकर लगी। अंपायर ने बल्लेबाज को आउट करार दिया और तेजा ने तुरंत ही डीआरएस ले लिया। रिप्ले में गेंद बल्ले के काफी करीब थी। स्निकोमीटर पर भी स्पाइक्स दिख रहे थे। हालांकि जिस समय बैट गेंद के करीब था, उसी समय वह जमीन पर भी टकरा रहा था। ऐसे में थर्ड अंपायर ने माना की बैट जमीन पर लगने की वजह से स्पाइक्स बने हैं। गेंद बल्ले पर नहीं लगी है। इसके बाद बॉल ट्रैकिंग में गेंद विकेट पर लगती दिखी और तेजा निदामनुरु को आउट करार दिया गया।

स्मिथ के विकेट पर भी हुआ था विवाद

वर्ल्ड कप 2023 में डीआरएस सवालों के घेरे में है। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले में भी ऐसा हुआ था। गेंद स्टीव स्मिथ के पैड पर लगी थी लेग स्टंप के बाहर जाती दिख रही थी लेकिन बॉल ट्रैकिंग में वह लेग स्टंप पर टकरा गई। मैदानी अंपायर को भी इसपर भरोसा नहीं हुआ। उसी मैच में मार्कस स्टोइनिस भी विवादित तरीके से डीआरएस पर आउट दिए गए थे। डेविड वॉर्नर भी श्रीलंका के खिलाफ आउट दिए जाने पर भड़क गए थे।

नीदरलैंड को मिली जीत

नीदरलैंड ने अफगानिस्तान की गत चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ मिली जीत से प्रेरणा लेकर दक्षिण अफ्रीका के विजय अभियान पर रोक लगाई। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले दो मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद निर्धारित 43 ओवर में आठ विकेट पर 245 रन चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। एडवर्ड्स ने 69 गेंद पर नाबाद 78 रन बनाए जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल है। विस्फोटक बल्लेबाजों से सजी दक्षिण अफ्रीका की टीम 42.5 ओवर में 207 रन बनाकर आउट हो गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.