आत्मा के भेद-विज्ञान और सम्यक श्रद्धा से होता है आत्म-कल्याण: मुनि आगम सागर
Updated on
02-09-2026 05:23 PM
रायपुर। दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (मालवीय रोड) एवं दिगंबर जैन आदीश्वरधाम नवोदय तीर्थ में समयोपदेश वर्षायोग 2026 के तहत धार्मिक अनुष्ठानों, स्वाध्याय और प्रवचन की श्रृंखला जारी है। मुनिश्री ससंघ के सानिध्य में बुधवार, 2 सितंबर को भक्ति, ध्यान और धर्ममय वातावरण में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए।
समयोपदेश वर्षायोग समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जैन गुरु कृपा, भरत जैन भोरावत, प्रभात जैन, सनत जैन एवं सचिव राजेश रज्जन जैन ने बताया कि दिन की शुरुआत मूलनायक भगवान के अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ हुई। त्रिकाल चौबीसी में प्रतिमा विराजमान करने का सौभाग्य प्राप्त करने वाले बड़जात्या परिवार के राजकुमार, विनोद, दिलीप, रासु एवं संजना जैन ने अभिषेक और शांतिधारा का पुण्य अर्जित किया।
पुण्यार्जक परिवारों के यहां हुई आहारचर्या मुनिश्री ससंघ की आहारचर्या विभिन्न पुण्यार्जक परिवारों के निवास एवं परिसरों में संपन्न हुई। मुनि आगम सागर को आहारदान कराने का सौभाग्य गोल बाजार निवासी मंजूदेवी कैलाशचंद्र एवं अर्चना विशाल पंड्या को प्राप्त हुआ। मुनि पुनीत सागर की आहारचर्या रोशनी दीदी एवं शौर्य दीदी के यहां हुई।
इसी तरह एलक धैर्य सागर को आहारदान प्रज्ञा माधव जैन ने तथा एलक स्वागत सागर को पुष्पादेवी एवं बंशीलाल जैन परिवार ने भक्तिभाव से कराया।
बिना आत्मज्ञान के तपस्या अधूरी धर्मसभा में मुनि आगम सागर ने श्रद्धालुओं को ‘तत्त्वार्थ सूत्र’ और ‘छह ढाला’ का स्वाध्याय कराया। इसके बाद मंगल देशना में उन्होंने आत्मा और अनात्मा के भेद-विज्ञान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मुनिश्री ने कहा कि केवल बाहरी भेष धारण करने या शरीर को तपाने से आत्म-कल्याण संभव नहीं है। यदि व्यक्ति को आत्मा के वास्तविक स्वरूप का बोध नहीं है तो कठिन तपस्या भी आत्मकल्याण का साधन नहीं बन सकती। आत्मा और अनात्मा का भेद समझना तथा सम्यक श्रद्धा और ज्ञान का जागृत होना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि जिस जीव में यह विवेक जागृत हो जाता है कि आत्मकल्याण के लिए किस मार्ग पर चलना है और आत्मा-अनात्मा का वास्तविक भेद समझ में आ जाता है, उसके भीतर विशुद्ध पुण्य और सम्यक ज्ञान की दिशा प्रशस्त होती है।
शरीर नश्वर, आत्मा अजर-अमर मुनि आगम सागर ने कहा कि जैन धर्म की नींव सत्य, विश्वास और सम्यक दर्शन पर टिकी है। संसारी अवस्था में आत्मा कर्मों के बंधन से जुड़ी रहती है और जीव को मिलने वाला शरीर, जीवन तथा भौतिक सुविधाएं पूर्वकृत कर्मों का परिणाम हैं।
उन्होंने कहा कि शरीर नश्वर है, जबकि आत्मा अजर-अमर है। जो व्यक्ति ख्याति, पूजा, प्रतिष्ठा और सांसारिक लाभ की कामना में ही लगा रहता है, वह आत्मा और अनात्मा के वास्तविक स्वरूप को नहीं समझ सकता। आत्मकल्याण के लिए बाहरी आडंबर के बजाय आत्मबोध और सम्यक दृष्टि आवश्यक है।
दुर्ग । जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
दुर्ग, । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
दुर्ग । दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी देवेंद्र कुमार…
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…