खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने समर कैम्प का किया शुभारम्भ

Updated on 09-05-2025 03:55 PM

बलौदाबाजार। खेल एवं युवा कल्याण  मंत्री टंकराम वर्मा ने गुरुवार को इंडोर स्टेडियम बलौदाबाजार में समर कैम्प का शुभारम्भ किया। इस  दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को खेल सामग्री का वितरण भी किया। यह समर कैम्प 8 मई से 6 जून 2025 तक प्रतिदिन सुबह और शाम 2- 2 घण्टे चलेगा।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, स्काउट एवं गाइड के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय केशरवानी भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि खेल में हार और जीत दोनों होती है और जिंदगी एक खेल है इसलिए खेलना जरुरी है। उन्होंने कहा कि बच्चे समर कैम्प में अपनी प्रतिभा को निखारें और बेहतर प्रदर्शन हेतु सक्षम बने। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को खेल में आगे बढ़ाने के लिए खेल सुविधाओं का विस्तार कर रही है। इसके साथ ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ओलम्पिक में गोल्ड मैडल लाने पर 3 करोड़, सिल्वर मैडल पर 2 करोड़ एवं ब्रोज मैडल पर 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है। खेल मंत्री ने बताया कि जिले को खेलों इंडिया के तहत फुटबाल के लिए चयनित किया गया हैं। जिले के खिलाडी फूटबाल के साथ अन्य खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन करते हैं।

कांक्रिट नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन - राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने आज बलौदाबाजार प्रवास के दौरान सर्किट हॉउस के पीछे कांक्रिट नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधिवत पूजा अर्चना कर किया। यह कार्य करीब 18 लाख रुपये की लागत से नगर पालिका बलौदाबाजार द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र महाले, पार्षद श्रीमती प्रिया शशिभूषण शुक्ला, वरिष्ठ खेल अधिकारी प्रीति बंछोर सहित अन्य अधिकारी व बच्चे उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.