सभी गतिविधियों में खेल-भावना आवश्यक : मुख्यमंत्री

Updated on 05-01-2023 03:53 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्वस्थ जीवन और परस्पर स्वस्थ संबंधों के लिए खेलों का बहुत महत्व है। खेल हमारे जीवन का अद्भुत और अभिन्न अंग है। जीवन की सभी गतिविधियों में खेल-भावना आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री चौहान भोपाल के ओल्ड कैम्पियन क्रिकेट मैदान अरेरा कालोनी में 28वीं आईईएस डिजियाना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। भोपाल के खेल पत्रकार संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलास सारंग, मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ और भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों सहित राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बल्लेबाजी कर टूर्नांमेंट का शुभारंभ किया। बॉलिंग, डिजियाना ग्रुप के चेयरमेन श्री तेजेन्दर सिंह घुम्मन ने की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आईईएस ग्रुप की स्मारिका का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोविड के प्रकोप से गत वर्षों में यहाँ टूर्नामेंट नहीं हो पाया था। वर्ष 2023 की शुरूआत इस टूर्नामेंट के साथ हो रही है। साथ ही हमारा सौभाग्य है कि इस वर्ष प्रदेश में खेल इण्डिया यूथ गेम का भी आयोजन हो रहा है। पत्रकारों द्वारा अपने कठिन और संघर्षपूर्ण जीवन के बीच खेलों के लिए समय निकालना उनकी सकरात्मकता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अंडर-19 आयु वर्ग में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने वाले और मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अभिलाष खाण्डेकर का सम्मान भी किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.