तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोकतंत्र की चेतना का संचार

Updated on 26-06-2025 12:24 PM

बिलासपुर ।  भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ बिलासपुर के तत्वावधान में 25 जून 2025 को बिलासपुर शहर में “लोकतंत्र की हत्या – आपातकाल” विषय पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा 1975 में लगे आपातकाल की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनः स्मृति, जागरूकता और युवा पीढ़ी में जनचेतना के उद्देश्यों को लेकर आयोजित की गई।

कार्यक्रम का संचालन राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव एवं राज्य सचिव  कैलाश सोनी के निर्देशन में किया गया।

इस गरिमामयी आयोजन में बेलतरा विधायक  सुशांत शुक्ला की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही बिलासपुर जिला प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में जिला मुख्य आयुक्त स्काउट  चंद्र प्रकाश बाजपेयी व जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त स्काउट डॉ. अनिल कुमार तिवारी, राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) विजय कुमार यादव का मार्गदर्शन रहा।

इस अवसर पर जिला सचिव सुश्री लता यादव, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट)  महेन्द्र बाबू टंडन स्काउटर- संतोष तम्बोली, विराज महाकुंज, सूर्यकांत खूंटे,  सी.एस.पैकरा,गाइडर - अपर्णा सारखेल, श्रीमती रश्मि तिवारी, श्रीमती सरला दुबे, डॉ. शिला शर्मा, श्रीमती सुयश दुबे, श्रीमती मंजू सिंह,सुश्री उषा रानी नेताम, सुश्री कौशल्या साहू सहित बड़ी संख्या में रोवर-रेंजर, स्काउट्स एवं गाइड्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिए।


कार्यक्रम का मूल उद्देश्य था – आपातकाल जैसे काले अध्याय की स्मृति से नागरिकों को यह संदेश देना कि लोकतंत्र की रक्षा में नागरिक सजगता ही सबसे बड़ा अस्त्र है। युवाओं को संविधान की मूल भावना, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा नागरिक अधिकारों की रक्षा हेतु सदैव सतर्क रहने का संकल्प भी दिलाया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.