SRH ने वानिंदू हसरंगा के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान:श्रीलंकाई स्पिनर विजयकांत को किया शामिल

Updated on 10-04-2024 01:47 PM

सनराइजर्स हैदराबाद ने श्रीलंकाई खिलाड़ी वानिंदू हसरंगा की जगह श्रीलंका के ही लेग-स्पिनर विजयकांत व्यासकांत को टीम में शामिल किया है। हैदराबाद ने विजयकांत को अपने साथ बेस प्राइज 50 लाख रुपए में जोड़ा है।

विजयकांत पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम के साथ नेट बॉलर के तौर पर जुड़े थे।

हसरंगा पैर की एड़ी में दर्द की वजह से IPL से हो गए हैं बाहर
हसरंगा अपने बाएं पैर की एड़ी में लगातार दर्द के कारण IPL 2024 से शनिवार को अधिकारिक रूप से बाहर हो गए थे। वह टीम साथ नहीं जुड़े थे। हसरंगा बेस प्राइस 1.50 करोड़ में ही हैदराबाद से जुड़े थे।

विजयकांत श्रीलंका प्रीमियर लीग के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी
विजयकांत श्रीलंका प्रीमियर लीग खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी है। उन्होंने साल 2020 में श्रीलंका प्रीमियर लीग में जाफना स्टैलियन्स की ओर से खेला था। उस समय उनकी उम्र 18 साल 364 दिन था।

वियजकांत श्रीलंका के लिए टी-20 में कर चुके हैं डेब्यू
विजयकांत चीन में पिछले साल हुए एशियन गेम्स में श्रीलंका टीम से टी-20 में डेब्यू कर चुके हैं। वे श्रीलंका से एक टी-20 मैच खेलते हुए 7 की इकोनॉमी रेट से 1 विकेट लिया है।

वहीं इस साल UAE में हुए ILT20 में खिताब जीतने वाली MI अमीरात की ओर खेल चुके हैं। उन्होंने 4 मैचों में 5.43 की इकोनॉमी से आठ विकेट लिए थे।

जबिक बांग्लादेश प्रीमियर लीग में चैटोग्राम चैलेंजर्स की ओर से खेला था। विजयकांत ने अब तक खेले 33 टी-20 में 6.76 की इकोनॉमी से 42 विकेट लिए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.