गुरुकुल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Updated on 24-08-2024 05:07 PM

कवर्धा। नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था, गुरुकुल पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया गया। प्रातःकालीन विशेष सभा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शाला के प्रभारी प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएँ, पदाधिकारीगण और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की देवी माँ सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर और पूजन वंदन के साथ की गई। इसके बाद, शाला की छात्राओं ने श्रीकृष्ण भजनों के साथ मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। एक छात्रा ने श्रीकृष्ण के जीवन से संबंधित सारगर्भित भाषण देकर सभी को भगवान श्रीकृष्ण के आदर्श जीवन से अवगत कराया।


कार्यक्रम में शाला के छात्रों ने चंद्रयान से संबंधित एकांकी और श्रीकृष्ण के जन्म पर आधारित एकांकी की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद भव्य मटकी फोड़ का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। श्रीकृष्ण से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्नों का उत्तर देकर बच्चों ने अपनी ज्ञान की गहराई दिखाई।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विविधता और बच्चों के शानदार प्रदर्शन ने पूरे माहौल को श्रीकृष्णमय बना दिया। कार्यक्रम के अंत में, संस्था के पदाधिकारीगण, प्रभारी प्राचार्य और प्रशासकों ने विद्यालय के पूरे परिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और इस आयोजन की सफलता पर सभी की सराहना की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.