सबसे ज्यादा वनडे हारने वाली टीम बनी श्रीलंका, कुलदीप का बड़ा कारनामा, भारत-श्रीलंका के दूसरे मैच में बने बड़े रिकॉर्ड्स

Updated on 13-01-2023 06:47 PM
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 4 विकेट से जीत हासिल की। कोलकाता में खेले गए मुकाबले में पहले खेलते हुए श्रीलंका ने 215 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम को लगातार झटके लगे लेकिन टीम ने अंत में लक्ष्य हासिल कर लिया। विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने 64 रनों की पारी खेली। इस मुकाबले में हार के साथ ही श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

श्रीलंका की 437वीं वनडे हार

श्रीलंका की वनडे क्रिकेट में यह 437वीं हार है। इसके साथ ही श्रीलंका इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाला देश बना गया है। 436 हार के साथ भारत दूसरे नंबर पर है। हालांकि श्रीलंका ने अभी तक 880 मैच ही खेले हैं। भारतीय टीम 1022 मैच खेल चुकी है।

एक टीम के खिलाफ भी सबसे ज्यादा हार

वनडे में यह श्रीलंका की भारत के खिलाफ 95वीं हार है। इस मामले में उसने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। श्रीलंका किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच हारने वाला देश बन गया है। न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 95 वनडे में हार मिली है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में कुलदीप के 200 विकेट

भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव के इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 विकेट पूरे हो गए हैं। उनके नाम वनडे में 122, टेस्ट में 34 और टी20 44 विकेट हैं। वह 200 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले पहले चाइनामैन गेंदबाज भी हैं। ऑस्ट्रेलिया के ब्रैड हॉज के नाम 180 विकेट हैं।

पावरप्ले में सिराज का कमाल

भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने पहले पावरप्ले में एक बार फिर विकेट लिया। 2022 से वह पहले पावरप्ले में दुनिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इस दौरान सिराज ने 19 बल्लेबाजों को पहले से 10वें ओवर के बीच आउट किया है।

केएल राहुल की 12वीं फिफ्टी

केएल राहुल ने भारत के लिए 64 रनों की नाबाद पारी खेली। यह वनडे में उनकी 12वीं फिफ्टी है। 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए राहुल ने करीब 49 की औसत और 110 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

डेब्यू में नुवानीडु फर्नांडो की फिफ्टी

श्रीलंका के लिए इस मुकाबले में नुवानीडु फर्नांडो ने डेब्यू किया। उन्होंने 50 रनों की पारी भी खेली। नुवानीडु फर्नांडो श्रीलंका के लिए डेब्यू वनडे में फिफ्टी लगाने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं।

श्रीलंका का सपना फिर टूटा

श्रीलंका की यह भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट में 26वीं द्विपक्षीय सीरीज है। टीम इसे हार चुकी है। श्रीलंका को यहां 22 हार मिली है। 4 सीरीज ड्रॉ रहे। अभी भी टीम को भारत में पहली द्विपक्षीय सीरीज जीत का इंतजार है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.