श्रीलंका ने 7 साल बाद दक्षिण अफ्रीका को चटाई धूल, आखिरी गेंद पर जीता रोमांचक मैच

Updated on 11-02-2023 07:23 PM
नई दिल्ली: कप्तान चामारी अटापट्टू की शानदार बल्लेबाजी के दम पर श्रीलंका ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के पहले मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका पर तीन रन से रोमांचक जीत दर्ज की। अटापट्टू ने मोर्चे से अगुवाई करते हुए 50 गेंद में 12 चौकों की मदद से 68 रन बनाए। जो महिला विश्व कप में किसी बल्लेबाज का श्रीलंका के लिए सर्वोच्च स्कोर है । श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 130 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसको अफ्रीकी टीम हासिल करने में 3 रन से चूक गई।
श्रीलंका की 2016 के बाद दक्षिण अफ्रीका पर टी20 क्रिकेट में यह पहली जीत है। बता दें कि पहली पारी में चामारी अटापट्टू की टीम की शुरुआत धीमी रही और पहले तीन ओवर में चार रन ही बने लेकिन अटापट्टू ने नोंकुलुलेको एमलाबा को लगातार चौके जड़कर दबाव हटाया।

सलामी बल्लेबाज हर्षिता समरविक्रमा को नडाइन डे क्लेर्क ने मिडविकेट पर कैच आउट करवाया। दूसरे छोर से अटापट्टू ने इसी गेंदबाज को नौ गेंद में पांच चौके जड़ कर महफिल लूट ली। 17 वर्ष की विष्मी गुणरत्ने को जमने में समय लगा लेकिन उन्होंने कप्तान का बखूबी साथ निभाया और 34 गेंदों में 35 रनों की अच्छी पारी खेली।

दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 86 रन की शानदार साझेदारी हुई जो टी20 विश्व कप में किसी भी विकेट के लिए श्रीलंका की सबसे बड़ी साझेदारी थी। दोनों के विकेट हालांकि लगातार गेंदों पर गिरने से श्रीलंका की रनगति पर अंकुश लग गया। शबनम इस्माइल ने 19वें ओवर में निलाक्षी डिसिल्वा को आउट किया जबकि मरियाने काप ने आखिरी ओवर में पांच ही रन दिए।
श्रीलंकाई स्पिनर्स ने रचा चक्रव्यू

दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत अच्छी रही। ऑफ स्पिनर ओशादी रणसिंघे ने पावरप्ले के पांचवे ओवर में चार डॉट गेंद डालकर दबाव बनाया और ब्रिट्स का विकेट भी लिया। कैप भी 11 रन बनाकर आठवें ओवर में इनोका रणवीरा का शिकार हुई।

रणवीरा ने लौरा वोल्वार्ट (18) को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम 72 के स्कोर पर डग आउट में थी। ऐसे में मैच के आखिरी लम्हों में सिनालो जाफ्टा और इस्माइल के रन आउट होने से दक्षिण अफ्रीका तीन रन से चूक गया और मुकाबला हार गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
 19 September 2026
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने BCCI को स्पष्ट कर दिया है कि वे 4 अक्टूबर को अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस पद…
 19 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
 19 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
Advt.