भारतीय गेंदबाजों से खौफ में श्रीलंका, कोच सिल्वरवुड ने दिया रोहित सेना पर बड़ा बयान

Updated on 02-11-2023 03:38 PM
मुंबई: श्रीलंका के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा की दुनिया की कोई भी टीम इस तरह का गेंदबाजी आक्रमण चाहेगी। भारत विश्व कप के अपने अगले मुकाबले में श्रीलंका का सामना करेगा। सिल्वरवुड ने कहा, ‘अगर आप इस गेंदबाजी आक्रमण पर गौर करो और उन्हें गेंदबाजी करते हुए देखो तो यह बेहद मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है। ईमानदारी से कहूं तो दुनिया की कोई भी टीम अपने पास इस तरह के गेंदबाजी आक्रमण को चाहेगी।’

उन्होंने कहा, ‘हम इसे अपने खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती के रूप में देख रहे हैं। हम इसे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण का सामना करने के रूप में देख रहे हैं। लेकिन यह बात किसी से छिपी नहीं है कि यह बेहद मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है।’

श्रीलंका के कोच को उम्मीद है कि उनकी टीम कोलंबो में एशिया कप के फाइनल में भारत के हाथों मिली करारी हार से सबक लेगी। भारत ने तब श्रीलंका को 50 रन पर आउट कर दिया था और 10 विकेट से बड़ी जीत हासिल की थी। सिल्वरवुड ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि खिलाड़ी एशिया कप में मिली हार से सबक लेकर अपना जज्बा दिखाएंगे और भारतीय टीम के सामने कड़ी चुनौती पेश करेंगे।’

उन्होंने कहा, ‘हम जानते हैं कि उनकी टीम बहुत अच्छी है। हमने उन्हें अभी तक टूर्नामेंट में बेहतरीन क्रिकेट खेलते हुए देखा है। लेकिन मुझे लगता है कि हमारे खिलाड़ियों के लिए भी यह दिखाने का यह अच्छा मौका है कि आखिर वह किसके लिए बने हैं। उम्मीद है कि एशिया कप की हार खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.