श्रीलंका ने टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया:दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश को 192 रन से हराया

Updated on 03-04-2024 02:01 PM

श्रीलंका ने 2 टेस्ट की सीरीज के दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को 192 रन से हराया। चंटगांव के मैदान पर बुधवार को बांग्लादेश की टीम मैच के पांचवे दिन श्रीलंका द्वारा दिए गए 511 रन के टारगेट को नहीं चेज कर सकी और 318 रन पर ऑलआउट हो गई।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने पहली पारी में 531 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश पहली पारी में 178 रन ही बना सका। दूसरी पारी में लीड के साथ श्रीलंका ने 7 विकेट पर 157 रन बनाकर पारी घोषित की और बांग्लादेश को 511 रन का टारगेट दिया।

बांग्लादेश चौथी इनिंग्स में 318 रन पर ऑलआउट हो गया और मैच हार गया। इसी के साथ श्रीलंका ने बांग्लादेश पर सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। पहला मैच श्रीलंका 328 रन से जीता था।

श्रीलंका की ओर से 25 साल के ऑलराउंडर कामिंडु मेंडिस प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने पहली इनिंग्स में नाबाद 92 रन बनाए। वहीं, दूसरी पारी में टीम को 3 विकेट दिलाए।

बांग्लादेश की दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी की, लेकिट टारगेट तक नहीं पहुंची
बांग्लादेश ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 318 रन बनाए। हालांकि टीम टारगेट चेज नहीं कर सके। ओपनर नहीं चले, लेकिन मिडिल ऑर्डर मोमिनुल हक 50 रन, शाकिब अल हसन 36 रन बना कर आउट हुए। वहीं, मेहदी हसन मिराज ने नाबाद 81 रन की पारी खेली।

श्रीलंका की ओर से पेसर लहिरू कुमारा को 4 विकेट मिले। वहीं, कामिंडु मेंडिस को 3 विकेट हासिल हुए। प्रभात जयसूर्या को 2 और विश्वा फर्नांडो को 1 विकेट हासिल हुआ।

श्रीलंका दूसरी पारी में 157 रन बना सका
श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में 157 रन ही बना सका। इस स्कोर पर 7 विकेट खोकर टीम ने पारी घोषित कर दी। इकलौता अर्धशतक एंजेलो मैथ्यूज ने लगाया उन्होंने 56 रन की पारी खेली। बांग्लादेश की ओर से हसन महमूट ने 4 विकेट लिए। वहीं, खालेद अहमद ने 2 विकेट लिए और शाकिब को 1 विकेट मिला।

पहली पारी में श्रीलंका के 6 बैटर्स ने अर्धशतक लगाए
श्रीलंका की ओर से पहली पारी में 6 बैटर्स ने अर्धशतक लगाए। कोई खिलाड़ी शतक नहीं लगा पाया। ओपनर निशान मदुशंका 57 रन, दिमुथ करुणारत्ने ने 86 रन और कुसल मेंडिस ने 93 रन की पारी खेली। दिनेश चांदीमल 59 रन, कप्तान धनंजय डी सिल्वा 70 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कामिंडु मेंडिस 92 रन बनाकर नाबाद रहे।

बांग्लादेश की ओर से शाकिब अल हसन को 3 विकेट मिले। वहीं, हसन महमूद ने 2 विकेट और खालिद अहमद ने 1 विकेट लिया।

बांग्लादेश के बैटर्स पहली पारी में फ्लॉप
बांग्लादेश का कोई बैटर पहली पारी में नहीं चला। इकलौता अर्धशतक ओपनर जाकिर हसन के बल्ले से निकला। उन्होंने 54 रन की पारी खेली। टीम 178 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका के पास फॉलो ऑन देने का मौका था, जिसे उन्होंने नहीं चुना और फिर दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरी

पहली पारी में श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने 4 विकेट लिए। वहीं, विश्वा फर्नांडो, लहिरू कुमारा और प्रभात जयसूर्या को 2-2 विकेट मिले।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.