श्रील प्रभुपाद की 150वीं जयंती, PM मोदी हिस्सा लेंगे : स्मारक और सिक्का भी जारी करेंगे देश-विदेश से आएंगे वैष्णव आचार्य

Updated on 08-02-2024 01:24 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दिल्ली के भारत मंडपम में आध्यात्मिक गुरु श्रील प्रभुपाद की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

इसके अलावा पीएम मोदी आध्यात्मिक गुरु के सम्मान में एक स्मारक टिकट और एक सिक्का भी जारी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, मोदी दोपहर लगभग 12:30 बजे भारत मंडपम पहुंचेंगे और कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

कौन थे आचार्य श्रील प्रभुपाद
आचार्य श्रील प्रभुपाद गौड़ीय मिशन के संस्थापक थे, जिन्होंने वैष्णव आस्था के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने हरिनाम कीर्तन से मानव कल्याण का रास्ता जन जन तक पहुंचाया। हरे कृष्णा आंदोलन उन्हीं की देन है। गौड़ीय मिशन श्री चैतन्य महाप्रभु की शिक्षाओं और वैष्णव धर्म की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत को दुनिया भर में फैला रहा है।

गौड़ीय मिशन का तीन दिवसीय विश्व वैष्णव सम्मेलन
प्रभुपाद की जयंती पर वैष्णव धर्म को मानने वाला मिशनरी संगठन गौड़ीय मिशन तीन दिवसीय विश्व वैष्णव सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। आयोजन की शुरुआत 6 फरवरी को हुई और 8 फरवरी को विशेष उद्धघाटन समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश-विदेश से वैष्णव आचार्य और साधु-संत भी आएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.