स्कूल न जाने पर गर्म रॉड से दाग दिया, हत्यारे मां-बाप की यह करतूत कंपा देगी

Updated on 14-08-2023 03:59 PM
भुवनेश्वर: एक नन्हीं सी जान के दुनिया में आने के बाद हर मां-बाप और परिवार वाले उसे सीने से लगाकर रखते हैं। यहां तक कि अगर बच्चे को कोई खरोंच भी लग जाएं तो माता-पिता का कलेजा कांप उठता है। क्या आपने किसी ऐसी हैवानियत सुनी या देखी है जो अपनी ही औलाद को सलाखों से दाग दे। दरअसल ऐसा ही मामला ओडिशा से सामने आया है, जहां सौतेली मां के कान भरने पर आपा खोए बाप ने 12 साल के बच्चे को गर्म लोहे की रॉड से दाग दिया। पुलिस के मुताबिक बच्चा चार दिनों से स्कूल नहीं गया था।

सौतेली मां ने ही स्कूल जाने से किया था मना

घटना बालीपाटा पंचायत के हतियानाली गांव की बताई गई है। छेंदीपाड़ा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी राजेश सतपथी के अनुसार , पहली पत्नी की मौतके बाद सुभाष ने मंजुलता से शादी की। पहली पत्नी से उनका एक बेटा है। दूसरी बीवी और सौतेली मां ने बच्चे को स्कूल न जाने के लिए कहा था, जिसके चलते वह पिछले चार दिनों से घर पर ही रह रहा था। बुधवार को सुभाष ने उसे घर पर पाया और पूछा कि वह स्कूल में क्यों नहीं जा रहा। मंजुलता ने स्पष्ट रूप से सुभाष को बताया कि बच्चा पिछले चार दिनों से स्कूल नहीं जा रहा है। इससे गुस्साए सुभाष ने बच्चे की पिटाई की, जिसके बाद फिर उसे गर्म लोहे की रॉड से चार जगह दाग दिया।

दादी ने बच्चे को बचाया

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबि बच्चे को उसकी दादी ने बचाया। इसके बाद दादी ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई। शनिवार को जिला चाइल्डलाइन के अधिकारी बच्चे को ले गए और उसे बाल कल्याण आयोग के समक्ष पेश किया, जहां से उसे आश्रय गृह भेज दिया गया। वहीं मां बाप की इस कायराना हरकत के चलते पुलिस ने दंपती सुभाष प्रधान और मंजूलता प्रधान को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.