स्टालिन बोले- केंद्र ने कोयंबटूर का प्रोजेक्ट गुजरात शिफ्ट कराया:कंपनी को डरा-धमकाकर रोका इन्वेस्टमेंट

Updated on 13-04-2024 12:20 PM

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्र सरकार पर तमिलनाडु के बिजनेस प्रोजेक्ट को गुजरात ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है। स्टालिन ने राहुल गांधी के साथ शुक्रवार को कोयंबटूर में रैली की। उन्होंने कहा कि एक बड़ी कंपनी कोयंबटूर में 6 हजार करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट करने वाली थी, लेकिन उसे डरा-धमकाकर इस प्रोजेक्ट को गुजरात शिफ्ट करा लिया गया।

स्टालिन ने कहा, 'मैं भाजपा के खिलाफ तीखी आलोचना करने जा रहा हूं। जिस प्रोजेक्ट की मैं बात कर रहा हूं वह तमिलनाडु से बाहर की एक कंपनी का था। इसे लेकर हमारी सरकार ने कंपनी से बातचीत पूरी कर ली थी, लेकिन फिर कंपनी के मालिक को धमकी दी गई और इन्वेस्टमेंट गुजरात में हुआ। ये कोयंबटूर के लिए भाजपा का नकली प्रेम है।'

स्टालिन के भाषण की प्रमुख बातें...

1. केंद्र सरकार ने नोटबंदी और उसके बाद GST लागू करके कोयंबटूर को दो बड़े झटके दिए। पहले तो डिमॉनेटाइजेशन करके गरीबों की जेब से भी पैसे निकाल लिए और फिर GST लागू कर दिया। इससे शहर में व्यापार को बहुत नुकसान हुआ।

2. आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा को हराना देश के लिए दूसरे स्वतंत्रता संग्राम जैसा है। इसमें INDI अलांयस की पार्टी कांग्रेस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है। स्टालिन ने कहा कि इस दूसरे स्वतंत्रता संग्राम के लिए कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए DMK उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। चुनौतीपूर्ण समय में DMK ने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया है।

3. मैं राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में तमिलनाडु में शामिल हुआ था। जब यात्रा मुंबई में खत्म हुई तो मैं वहां भी मौजूद रहा। कांग्रेस का मेनिफेस्टो इस चुनाव का हीरो है। सामाजिक न्याय के जिन पहलुओं के बारे में DMK हमेशा बात करती आई है, वे सभी कांग्रेस के मेनिफेस्टो का हिस्सा हैं।

PM ने कहा था- DMK अहंकार में डूबी हुई पार्टी
PM मोदी ने 10 अप्रैल को तमिलनाडु में चुनावी रैली की थी। यहां उन्होंने कहा कि DMK अहंकार में डूबी हुई पार्टी है। जब उनके एक नेता से हमारे युवा नेता अन्नामलाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अहंकार में कहा- अन्नामलाई, वह कौन हैं? और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। यह अहंकार तमिलनाडु की महान संस्कृति के खिलाफ है। तमिलनाडु के लोग इस अहंकार को कभी पसंद नहीं करेंगे।

PM ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण होता है, ये लोग उसका भी विरोध करते हैं। मैं तमिलनाडु में भगवान राम से जुड़े स्थानों पर आता हूं, इन्हें उससे भी तकलीफ होती है। ये लोग तो सनातन धर्म को समाप्त करने की धमकी दे रहे हैं। नए संसद भवन में तमिलनाडु की संस्कृति से जुड़े पवित्र सेंगोल की स्थापना होती है, DMK उसका बहिष्कार करती है।

PM ने कहा कि 2014 के पहले भारत को हमारी इकॉनॉमी बहुत कमजोर थी। देश में केवल स्कैम की खबरें आती थीं। भारत के बारे में बहुत बुरा कहा जाता था। भारत की इकोनॉमी कभी भी फेल हो सकती थी, लेकिन अब वही भारत दुनिया की बड़ी शक्ति के रूप में उभरा है। इसमें तमिलनाडु की बड़ी भूमिका रही है।

तिरुनेलवेली की रैली में राहुल बोले- मोदी कहते हैं एक देश, एक नेता, एक भाषा होनी चाहिए
राहुल गांधी ने 12 अप्रैल को तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में चुनावी सभा में कहा कि भारत में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक तरफ न्याय, स्वतंत्रता और समानता है। दूसरी तरफ RSS, PM मोदी और उनकी सरकार है। केंद्र सरकार ED, CBI और IT का राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है।

राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री खुद चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति करते हैं। कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए । दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिए गए। विपक्षी नेताओं को धमकी दी जा रही है।

भारत में कई भाषाएं, संस्कृति और इतिहास है। हमारे लिए सब बराबर और जरूरी है। हालांकि, मोदी कहते हैं कि एक देश, एक नेता और एक भाषा होनी चाहिए। इसी बात की लड़ाई है। तमिल, बंगाली और देश की दूसरी भाषाओं के बिना भारत पूरा नहीं हो सकता।

राहुल ने आगे कहा कि भाजपा के नेता खुलेआम कहते हैं कि अगर वे फिर से सत्ता में आए तो संविधान बदल देंगे। PM मोदी को केवल इस बात की परवाह है कि इस देश के वित्त और संचार प्रणाली पर उनका एकाधिकार है। पहले पूरी दुनिया भारत को लोकतंत्र का प्रकाश स्तंभ कहती थी। वे आज कहते हैं कि भारत का लोकतंत्र अब लोकतंत्र नहीं रहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.