स्कूल, आंगनबाड़ी और छात्रावासों में गैस सिलेण्डर से भोजन बनाने की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करें : प्रभारी कलेक्टर

Updated on 16-10-2024 12:24 PM

कोरबा । कलेक्टर  अजीत वसंत के दिशा-निर्देशन में प्रभारी कलेक्टर श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई ने आज समय सीमा की बैठक में विभागीय कामकाज की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के सभी आंगनबाड़ी, स्कूलों और छात्रावासों में बनने वाले भोजन के लिए डीएमएफ से गैस सिलेण्डर की व्यवस्था की जा रही है। संबंधित विभाग के अधिकारी एक-दूसरे से समन्वय बनाकर गैस से भोजन बनाने की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करें। उन्होंने कलेक्टर द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के तहत समयावधि में गैस सिलेंडर का उपयोग प्रारंभ करने के निर्देश दिए। प्रभारी कलेक्टर श्रीमती ममगाई ने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय-समय पर एसडीएम, पुलिस एसडीओपी, तहसीलदार व टीआई की बैठक कर संबंधित थाना क्षेत्रों की गतिविधियों पर नज़र रखने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने टीएल में लंबित प्रकरणों का विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।  


कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में श्रीमती ममगाई ने आयुष्मान कार्ड बनाने लगाए जा रहे शिविर की समीक्षा करते हुए एसडीएम को निर्देशित किया कि वंचित व्यक्तियों के लिए शिविर लगाकर शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में शिक्षा विभाग से समन्वय कर स्कूलों में आधार कार्ड तथा आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाने के निर्देश दिए। प्रभारी कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि स्कूली विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्यों में प्रगति लाएं। छुटे हुए विद्यार्थियों हेतु पुनः ग्राम सभा आयोजन के संबंध में भी उन्होंने निर्देश दिए। प्रभारी कलेक्टर ने जिले में 21 से 24 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता हेतु की जा रही तैयारी की समीक्षा की और खेल अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय कार्यों के लिए दी गई राशि का गबन करने वाले सरपंचों से वसूली के निर्देश एसडीएम को दिए। श्रीमती ममगाई ने डीएमएफ अंतर्गत कराए जाने वाले कार्य हेतु मंगाए गए प्रस्ताव शीघ्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। 


उन्होंने भू-अर्जन संबंधित दस्तावेज अपडेट करने के निर्देश देते हुए बैठक में बाजार शेड निर्माण, हॉस्टल तक पहुंच मार्ग, पीएम जनमन, विद्युत विहीन ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था, सामुदायिक भवन सह ऑफिस कार्यालय, पेंशन एवं आधार सीडिंग, स्वास्थ्य विभाग, डीएमएफ एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती, शिक्षकों की नियुक्ति, शिक्षकों एवं चिकित्सकों के आवास निर्माण सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की और अधिकारियों को विद्यालय में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र जारी करने, पीएम जनमन अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को वनाधिकार पत्र, बैंक खाता, आयुष्मान, पीएम किसान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, राशन कार्ड, आधार सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी सहित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.