स्कूल जाने की उम्र में शुरू किया बिजनेस, आज 17 साल की उम्र में 100 करोड़ की कंपनी के हैं मालिक

Updated on 22-11-2023 02:43 PM
नई दिल्ली: जिस उम्र में बच्चे स्कूल जाते हैं उस दौरान एक बच्चे ने अपनी मेहनत के दम पर 100 करोड़ रुपये की कंपनी खड़ी कर दी। इस बात पर काफी लोगों को यकीन नहीं होगा। लेकिन ऐसा कर दिखाया है मुंबई के रहने वाले तिलक मेहता ने। तिलक ने छोटी सी उम्र में ही बड़ी मिसाल पेश कर दी है। तिलक मेहता ने पढ़ाई के साथ-साथ बिजनेस को जारी रखा और 2 साल में एक सक्सेसफुल एंटरप्रेन्योर बन गए। स्कूल जाने की छोटी-सी उम्र में तिलक 200 से ज्यादा लोगों को रोजगार दे रहे हैं। साल 2006 में तिलक का जन्म गुजरात में जन्मे तिलक आज 17 साल के हो चुके हैं। तिलक मेहता के पिता विशाल मेहता एक लॉजिस्टिक कंपनी से जुड़े हैं। तिलक मेहता की मां काजल मेहता हाउसवाइफ हैं, उनकी एक बहन भी है। आइए आपको बताते हैं तिलक ने किस तरह से इतनी सफलता हासिल की है।

ऐसे की शुरुआत


बचपन की एक घटना से तिलक को बिजनेस शुरू करने का आइडिया आया था। दरअसल ऑफिस से लौटने के बाद जब कभी तिलक अपने पिता को बाजार से स्टेशनरी का सामान लाने के लिए कहते, तो बहुत ज्यादा थकान के चलते उनके पिता मना कर दिया करते थे। ऐसे में तिलक मेहता को किताबों की होम डिलीवरी करने का आइडिया आया। उन्होंने अपने बिजनेस प्लान पिता को बताया। तिलक ने कूरियर सर्विस की शुरू करने का पूरा प्लान तैयार कर लिया। पिता ने उन्हें शुरुआती फंड दिया, उनकी मुलाकात बैंक अधिकारी घनश्याम पारेख से करवाई, जिन्होंने तिलक के बिजनेस में निवेश किया। तिलक का आइडिया सुनकर उन्होंने बैंक की नौकरी छोड़कर बिजनेस ज्वाइन कर लिया। दोनों ने मिलकर पेपर एन पार्सल नाम की कुरियर सर्विस शुरू की।

क्या करती है कंपनी


साल 2006 में गुजरात में पैदा हुए तिलक मेहता पेपर एन पार्सल के फाउंडर हैं। पेपर्स एन पार्सल एक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है, जो शिपिंग और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी सेवाएं देता है। इसके लिए कंपनी के पास एक बड़ी टीम है। यह कंपनी अपने मोबाइल ऐप के जरिए लोगों को डोरस्टेप सर्विस देती है। उनकी कंपनी के साथ 200 कर्मचारी और 300 से ज्यादा डिब्बा वाले जुड़े हैं। इन कर्मचारियों के जरिए कंपनी हर रोज हजारों पार्सल डिलीवर करती है और इसके लिए करीब 40 से 180 रुपये तक का चार्ज करती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.