50 की उम्र में शुरू किया बिजनस, आज देश की सबसे अमीर महिला CEO, टाटा-अंबानी को दे रही हैं टक्कर

Updated on 18-12-2023 02:44 PM
नई दिल्ली: जिस उम्र में लोग रिटायरमेंट की प्लानिंग शुरू कर देते हैं, उस उम्र में फाल्गुनी नायर ने बिजनस की दुनिया में कदम रखा और आज वह देश की सबसे अमीर महिला सीईओ हैं। करीब दो दशक तक बैंकिंग सेक्टर में काम करने के बाद फाल्गुनी ने 50 साल की उम्र में ब्यूटी-वेलनेस प्रोडक्ट बेचने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Nykaa की शुरुआत की और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्हें भारतीय स्टार्टअप की क्‍वीन कहा जाता है। उनकी कंपनी कॉस्‍मेटिक बिजनस में रिलायंस और टाटा ग्रुप को टक्कर दे रही है। फोर्ब्स के मुताबिक फाल्गुनी की नेटवर्थ 3.2 अरब डॉलर यानी करीब 26,573 करोड़ रुपये है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 949वें स्थान पर हैं। नायका की पेरेंट कंपनी FSN E-Commerce Ventures Ltd. का मार्केट कैप 50,484.15 करोड़ रुपये है।

फाल्गुनी इस कंपनी की एग्‍जीक्‍यूटिव चेयरपर्सन, मैनेजिंग डायरेक्‍टर और सीईओ हैं। उन्हें विरासत में मिली किसी कंपनी या माता पिता के पैसों के बलबूते अपना ये मुकाम नहीं बनाया बल्कि उन्होंने अपनी कामयाबी की कहानी खुद लिखी है। यही वजह है कि उन्हें भारतीय स्टार्टअप की क्‍वीन कहा जाता है। 19 फरवरी, 1963 को मुंबई में जन्मीं फाल्गुनी पेशे से इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत एएफ फर्ग्यूसन कंपनी के साथ बतौर मैनेजमेंट कंसल्टेंट की थी। साल 1993 में वह कोटक महिंद्रा कैपिटल के साथ जुड़ीं और वहां 20 साल तक काम किया। साल 2005 में वह कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर बनीं और 2012 तक इस पद पर रहीं।

कैसे हुई शुरुआत

जॉब के दौरान ही उन्होंने IIM अहमदाबाद से MBA किया। एमबीए के दौरान ही उन्हें अपना बिजनस करने का ख्याल आया था। 50 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते फाल्गुनी ने अपनी बेहतरीन नौकरी छोड़कर साल 2012 में ब्यूटी-वेलनेस प्रोडक्ट बेचने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म नायका की शुरुआत की। नायका संस्कृत के शब्द 'नायिका' से प्रेरित है। इसका अर्थ होता है प्रमुख किरदार को निभाने वाली अभिनेत्री। जल्द ही यह फैशन प्रोडक्ट के प्लेटफॉर्म के रूप में पॉपुलर कंपनी बन गई। साल 2014 में सिकोइया कैपिटल इंडिया ने नायका में 1 मिलियन डॉलर का निवेश किया।

Nykaa देश की पहली यूनिकॉर्न कंपनी थी जिसे कोई महिला लीड कर रही थी। करीब दो साल पहले FSN E-Commerce Ventures Ltd. का आईपीओ आया और इसकी शेयर मार्केट में जबरदस्त लिस्टिंग हुई। पहले ही दिन कंपनी का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपये पहुंच गया था। फाल्गुनी ने Nykaa को भारत में ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट सेगमेंट में लीडर के तौर पर स्थापित किया। नायका की सफलता से प्रेरित कहें या संयोग, लेकिन अब टाटा और रिलायंस ने भी इस सेगमेंट में एंट्री मारी है। नायका ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन बिजनस में भी है। देशभर में उसके 152 स्‍टोर भी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.