प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा खुला पत्र:जीतू ने कहा-वित्तीय अराजकता में फंसी है मोहन सरकार,

Updated on 24-10-2025 02:54 PM

भाईदूज पर लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री निवास बुलाने और फिर भी 250 रुपए की किश्त न देने को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनकी सरकार पर तीखा प्रहार किया है। पटवारी ने मुख्यमंत्री को खुला पत्र लिखा है। जिसमें कहा है कि लाड़ली बहन योजना को लेकर आपकी सरकार का दोहरापन फिर सामने आ चुका है।

पटवारी ने लिखा कि आपने भाईदूज पर लाड़ली बहनों के खाते में 250 रुपए भेजने की घोषणा की थी। प्रदेशभर से महिलाओं को राजधानी बुलाया भी, लेकिन वित्त विभाग की मंजूरी नहीं मिलने और बजट संकट के चलते बहनों के खाते खाली रह गए। क्या यही मध्य प्रदेश में “आत्मनिर्भर महिला” बनाने का "सरकारी-संकल्प" है? क्या अब भाजपा सरकार दिवाली और भाई दूज जैसे पर्व पर भी केवल भाषणों से ही “समृद्धि” के सपने दिखाएगी! क्या आप भी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरह "रजिस्टर्ड-झूठ" बोलने का नया रिकॉर्ड बनाएंगे?

राज्य में वित्तीय अराजकता की स्थिति

पटवारी ने कहा कि हर माह 5 से 5.5 हजार करोड़ रुपए कर्ज लेने वाली सरकार अब भावांतर भुगतान योजना का पैसा न दे पाने की स्थिति में किसानों से 1% मंडी शुल्क बढ़ाकर वसूली करने जा रही है। मुख्यमंत्री को स्वीकार करना चाहिए कि राज्य में वित्तीय अराजकता की स्थिति बन चुकी है। उन्होंने कहा-

QuoteImage

मध्य प्रदेश की जनता को आप पर विश्वास था कि ‘डॉ.’ उपाधि के साथ सत्ता में आने वाला व्यक्ति संवेदनशीलता और सत्यनिष्ठा से शासन करेगा, लेकिन किसानों और महिलाओं के प्रति आपकी सरकार का रवैया उस विश्वास को पूरी तरह तोड़ चुका है।

QuoteImage

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार ने भावांतर भुगतान योजना के लिए मंडी बोर्ड से 1500 करोड़ रुपए की मांग की है, लेकिन कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने साफ कहा है कि मंडी बोर्ड के पास इतनी आय नहीं है। अब समाधान के तौर पर मंडी शुल्क बढ़ाने का सुझाव दिया गया है, जिससे किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। पटवारी ने कहा कि यह वही भाजपा सरकार है जो मंचों से किसानों को राहत देने का दावा करती है, लेकिन हर बार ऐसे फैसले लेती है जो किसान की जेब खाली करते हैं।

1.12 लाख करोड़ का कर्ज लिया

पटवारी ने पत्र में लिखा है कि केवल जुलाई 2023 से सितंबर 2025 के बीच आपकी सरकार ने कुल 1.12 लाख करोड़ रुपए से अधिक का नया कर्ज लिया है। औसतन हर महीने ₹5,000 से ₹5,500 करोड़ का कर्ज लेकर भी यदि सरकार के खजाने में रकम नहीं है तो यह स्पष्ट है कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति अव्यवस्था और अराजकता के चरम पर पहुंच चुकी है।

मोहन भैया, स्वीकार करें, आपका शासन वित्तीय अराजकता के मोड़ पर

पटवारी ने कहा है कि प्रदेश की जनता पूछ रही है, जब हर महीने हजारों करोड़ का कर्ज लिया जा रहा है तो जनता की योजनाओं में धनराशि क्यों रुक रही है? किसानों के लिए राहत की योजनाएं क्यों “राजनीतिक घोषणाएं” बनकर रह गई हैं? महिलाओं के स्वाभिमान की “लाड़ली बहन योजना” क्यों बजट की कमी का शिकार हो रही है?



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.