प्रदेश में मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच, तीसरे का कोई प्रभाव नहीं : भूपेश बघेल

Updated on 16-06-2023 08:59 PM
रायपुर। विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री बघेल ने थर्ड फ्रंट के संबंध में बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में थर्ड फ्रंट का कोई प्रभाव नहीं है। यहां दो राष्ट्रीय पार्टियों के बीच मुकाबला होगा। वहीं भाजपा में सीएम फेस के संबंध में सीएम ने कहा कि अरुण साव को सीएम फेस बनाते हैं तो अच्छी बात है। कांग्रेस को भी इंतजार है कि भाजपा किसे सीएम का चेहरा घोषित करती है।

कांग्रेस के विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए पाटन रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री बघेल ने मीडिया से बातचीत में कहा, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारियां जारी है। सेक्टर और जोन स्तर पर प्रशिक्षण शुरू हो गया है। 5 संभागीय सम्मेलन के बाद अब विधानसभा में प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर हम जोर दे रहे हैं। भाजपा सोशल मीडिया पर झूठ फैलाती है। कांग्रेस सच के साथ सोशल मीडिया पर काम करेगी।

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि उन्हें चुनाव के लिए कोई जिम्मेदारी दी गई है क्या? छत्तीसगढ़ में तो ओम माथुर ही भाजपा के लिए सब कुछ हो गए हैं। माथुर जी हर जगह दिखते हैं। मीडिया, ट्विटर में। सीएम ने कहा कि भाजपा 2018 में हार गई थी। इस चुनाव में भी हारेगी। भाजपा को सफलता नहीं मिलेगी। भाजपा के बड़े नेताओं के दौरे का कोई असर नहीं पड़ेगा।

गृहमंत्री शाह का स्वागत
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह मेरे गृह जिले के दौरे पर आ रहे हैं तो स्वागत है। चुनाव प्रचार अपनी पार्टी के लिए करते हैं तो अच्छी बात करें, कांग्रेस को कोई दिक्कत नहीं है। कर्नाटक में धर्मांतरण कानून में बदलाव पर सीएम ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है। छत्तीसगढ़ में मध्यप्रदेश का जो कानून है, वो चल रहा है। रमन सरकार में 2006 में धर्मांतरण पर बिल लाया गया जो राष्ट्रपति के पास लंबित है। भाजपा ऐसे मुद्दों पर सिर्फ गुमराह करती है। भाजपा को अगर कोई कानून बनाना है तो केंद्र से बना ले और सभी राज्यों में लागू करा लें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.