मनोहर गौशाला पहुंचे राज्य गौसेवा आयोग अध्यक्ष, कहा: यह स्थान अद्वितीय
Updated on
23-05-2025 01:24 PM
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल गुरुवार को खैरागढ़ स्थित मनोहर गौशाला पहुंचे। उन्होंने कामधेनु माता के दर्शन कर गौशाला का भ्रमण किया। गौवंशों के लिए निर्माणाधीन अस्पताल का भ्रमण कर उन्होंने गौमाताओं के लिए इसे वरदान बताया। यहां बने जंगल और तालाब में घूमने के बाद गौसेवा आयोग के अध्यक्ष ने ऐसा सभी गौशालाओं में होने की बात कही।
मनोहर गौशाला में वैज्ञानिक तथ्य के साथ बन रहे फसल अमृत, आर्गेनिक गोल्ड सहित गोबर से बने उत्पादों की सराहना करते हुए उन्होंने सभी लोगों से इस गौशाला का भ्रमण करने की अपील की। उन्होंने मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) की सराहना करते हुए कहा कि यह अद्वितीय है और गौवंशों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुत बढ़िया कार्य है। साथ ही गौशाला को एक आदर्श प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करने को कहा। इस अवसर पर राजेंद्र डाकलिया, चमन डाकलिया, जैनम डाकलिया सहित अन्य मौजूद रहे। बता दें कि गौसेवा आयोग के अध्यक्ष बनने के बाद से विशेष सिंह पटेल के सभी गौशालाओं का भ्रमण कर रहे हैं।
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…