राष्ट्रीय सम्मेलन के सुझाव पर क्रियान्वयन करेगी राज्य सरकार : नेताम

Updated on 07-10-2025 01:05 PM

दुर्ग। प्रदेश के आदिमजाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन, पशुधन विकास मंत्री  रामविचार नेताम के मुख्य आतिथ्य में इंडियन वेटनरी एसोसिएशन और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में वन हेल्थ सिनर्जी (एक स्वास्थ्य तालमेल) को मज़बूत करना- ’अंतर-क्षेत्रीय नवाचार और एकीकरण के माध्यम से एएमआर (एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध) का मुकाबला’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आज शुभारंभ हुआ। स्थानीय पृथ्वी पैलेस पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय में आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृषि मंत्री  रामविचार नेताम व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर सांसद  विजय बघेल, विधायक  डोमनलाल कोर्सेवाड़ा एवं  ललित चंद्राकर और जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे उपस्थित थे। समारोह को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री  नेताम ने कहा कि यह दो दिवसीय सम्मेलन पशु एवं मानव स्वास्थ्य, पर्यावरण और वन्य जीवों के बीच बहुक्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने की हमारी साझा प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। जिसका उद्देश्य वन हेल्थ फ्रेमवर्क के अंतर्गत एन्टीमाइक्रोबियल रेसिसटेंस (एएमआर) की बढ़ती चुनौती से प्रभावी ढंग से निराकरण करना है। उन्होंने आयोजकों से कहा कि इस सम्मेलन में दिए गए सुझाव को केन्द्र व राज्य सरकार को अवगत कराएं। ताकि इसका क्रियान्यन सरकार द्वारा और बेहतर ढ़ंग से किया जा सके। उन्होंने कहा कि समय के साथ दवाईयों पर अनुसंधान भी बढ़े है। इनके उपयोग पर मानव आज उलझ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में उपयोग हेतु बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना आज भी एक चुनौती है। कृषि मंत्री श्री नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों से पशु पालन को बढ़ावा दिया जा सकता है। साथ ही कृषि के मामले में जैविक खेती पर जोर देते हुए कृषि मंत्री श्री नेताम ने कहा कि किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती की दिशा में आगे आना चाहिए। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे जैविक खेती को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और वैज्ञानिक तकनीको को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने का प्रयास करें। कृषि मंत्री श्री नेताम ने कहा कि विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ निर्माण के लिए कृषि एवं पशुपालन विभाग के माध्यम से किसानों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री चंद्राकर की मांग पर कामधेनु विश्वविद्यालय अंतर्गत दुर्ग में कृषि महाविद्यालय की घोषणा की। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने विश्वविद्यालय की स्मारिका, सोवेनियर बकरी प्रशिक्षण कैलेण्डर 2026 का विमोचन किया।

सांसद  विजय बघेल ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में दुर्ग में राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि सम्मेलन के दौरान विषय विशेषज्ञों के सुझावों से प्रदेश में पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का सुझाव शासन को प्रेषित किया जाए, जिससे राज्य के नीति निर्धारण में इन सुझावों को समावेशित किया जा सके। दुर्ग ग्रामीण विधायक  ललित चंद्राकर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जी की सोच के अनुरूप संबंधित विभाग एन्टीमाइक्रोबियल रेसिसटेंस (एएमआर) की बढ़ती चुनौती पर प्रभावी ढ़ंग से कार्य कर रहें है। उन्होंने बताया कि निश्चित रूप से एंटीबॉयोटिक दवाओं का उपयोग चिकित्सकीय निदान पर ही किया जाना चाहिए। सम्मेलन को सफल बनाने में शोधकर्ताओं, पशुचिकित्सकों, चिकित्साविदो और विशेषज्ञों की भागीदारी एवं सुखद सुझाव सामने आएंगे। उन्होंने कामधेनु विश्वविद्यालय अंतर्गत दुर्ग में कृषि महाविद्यालय खोलने के लिए मुख्य अतिथि कृषि मंत्री श्री नेताम का ध्यान आकर्षित किया। समारोह को विधायक  डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने संबोधित किया। कामधेनु विश्वविद्यालय के प्रभारी डीन डॉ. संजय शाक्य अपने स्वागत उद्बोधन में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भारत सरकार के पशुपालन आयुक्त डॉ. प्रवीण मलिक, कार्यपालन निर्देशक एवं एम्स रायपुर के सीईओ लेफ्टीनेंट जनरल अशोक जिंदल, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, कुलपति लुआस, हिसार (हरियाणा) डॉ. विनोद कुमार वर्मा, निर्देशक एनआईओएच नागपुर डॉ. प्रज्ञा यादव, मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड डॉ. जी. मणि, अध्यक्ष इंडियन वेटनरी एसोसिएशन डॉ. सुधिर कुमार सहित विभिन्न महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं निर्देशक शिक्षक उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
जशपुरनगर।निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया का विक्रय किए जाने की शिकायत पर कृषि विभाग पत्थलगांव की टीम ने पत्थलगांव विकासखंड के अन्नपूर्णा खाद भंडार का निरीक्षण एवं सत्यापन…
 10 August 2026
सूरजपुर।  विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर द्वारा आदिवासी आवासीय कन्या परिसर विद्यालय, चंपक नगर सूरजपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधान…
 10 August 2026
जशपुरनगर। भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य में बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं पूर्व तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का आयोजन…
 10 August 2026
सूरजपुर।  पीएमश्री शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जयनगर में विगत दिवस बैगलेस डे के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज…
 10 August 2026
सुकमा। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने जिले के ग्रामीण अंचलों में जरूरतमंद परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव की नई इबारत लिखी है। ग्राम पंचायत बोकड़ाओडर, जनपद पंचायत छिंदगढ़ निवासी श्रीमती…
 10 August 2026
सुकमा। शिक्षण संचालनालय एवं एससीईआरटी रायपुर के निर्देशानुसार शैक्षणिक कैलेंडर 2026 के तहत शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, सुकमा में आयोजित बेगलेस डे छात्राओं के लिए ज्ञान, संस्कृति और रचनात्मकता का अनूठा…
 10 August 2026
सुकमा। कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह मार्गदर्शन में पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच…
 10 August 2026
एमसीबी।भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर (PIB) द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान” के अंतर्गत वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन होटल हसदेव इन, मनेन्द्रगढ़ में किया गया। कार्यक्रम…
 10 August 2026
अम्बिकापुर।  कलेक्टर  अजीत वसंत ने रविवार को विकासखण्ड उदयपुर का दौरा किया। उन्होंने मलेरिया प्रभावित क्षेत्र मतरिंगा पहुंचकर मौके पर स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में जांच के दौरान वर्तमान में…
Advt.