रायपुर। भाजपा विधि प्रकोष्ठ का एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 7 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित पूर्व विधायक एवं विधि प्रकोष्ठ के प्रभारी देवजीभाई पटेल उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि कल प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विधि प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के ऑडिटोरियम में होगा। सम्मेलन में विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश भर से एक हजार से अधिक अधिवक्ता शामिल होंगे और महत्वपूर्ण बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर लगभग दो सौ अधिवक्ता राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की उपस्थिति में भाजपा प्रवेश करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री शिव प्रकाश के उद्बोधन से होगी साथ वे विधि प्रकोष्ठ के समस्त अधिवक्ताओं को मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे इसके बाद प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय भी मार्गदर्शन देते हुए प्रदेश भर से सम्मेलन में आए अधिवक्ताओं को संबोधित करेंगे।
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…