स्वच्छता ही सेवा, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना व अंगीकार अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ

Updated on 18-09-2025 12:37 PM

सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना तथा अंगीकार 2025 अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) और लोक कल्याण मेला का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेशभर से जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण वर्चुअली जुड़े, जिसमें सुकमा जिले से भी नगर पालिका परिषद् सुकमा सहित स्थानीय प्रतिनिधि व अधिकारी जुड़े थे।

कार्यक्रम के दौरान सुकमा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत हितग्राहियों का गृह प्रवेश हुआ। नगर पालिका परिषद् सुकमा क्षेत्र के 27 हितग्राहियों तथा दोरनापाल क्षेत्र के 14 हितग्राहियों को सांकेतिक गृह प्रवेश की जाबी जनप्रतिनिधियों द्वारा सौंपी गई। इस अवसर पर सभी हितग्राहियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे, नगर पालिका परिषद् सुकमा अध्यक्ष श्री हुंगाराम मरकाम, उपाध्यक्ष श्रीमती भुनेश्वरी यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माड़े बारसे, नगरीय निकाय के पार्षदगण, जनप्रतिनिधि श्री नूपुर वैदिक, श्री संजय सोढ़ी, एसडीएम सुकमा श्री सूरज कश्यप, सीएमओ श्री पी.के. कोराम, नगर पालिका परिषद् के पार्षदगण तथा बड़ी संख्या में नागरिकगण शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और आवासीय सुरक्षा वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है। स्वच्छता ही सेवा अभियान से लोगों में स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, वहीं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से प्रत्येक परिवार को पक्के घर की सुविधा मिलेगी, जो सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है।

सुकमा जिले में हुए इस वर्चुअल आयोजन से हितग्राहियों में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया। नागरिकों ने सरकार की योजनाओं के प्रति आभार जताया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.