रायपुर में राज्य स्तरीय पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन 11 को

Updated on 08-03-2024 05:22 PM
बिलासपुर। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 11 मार्च को राज्य स्तरीय पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया गया है। सम्मेलन में बिलासपुर जिले से भी हजारों पंचायत प्रतिनिधि शामिल होंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने शुक्रवार को प्रेस क्लब में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए  सम्मेलन की रूपरेखा बताई। जिला पंचायत के सीईओ आरपी चौहान एवं एडिशनल सीईओ रिमन सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

जिला पंचायत अध्यक्ष चौहान ने बताया कि सम्मेलन में 26 हजार पंचायत प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें राज्य के 27 जिला पंचायतों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित कुल 400 जिला पंचायत सदस्य, 146 जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 2979 जनपद पंचायत सदस्य तथा 11647 सरपंच एवं इतने ही  उप सरपंच सहित लगभग 26000 पंचायत प्रतिनिधियों का उक्त सम्मेलन में आमंत्रित किया जा रहा है। इसमें बिलासपुर जिले के सभी 483 सरपंच और उप सरपंच, 100 जनपद सदस्य, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, 22 जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य भी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम मे माननीय केंद्रीय मंत्री भारत सरकार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा मंत्रीगण सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहेंगे।कार्यकम में पंचायती राज संस्था के सशक्तिकरण तथा विकास की योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी।ग्राम पंचायत के द्वारा संकल्प पारित कर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी  के नाम से अभिन्नंदन पत्र पारित किया जाएगा ।जिसमें प्रधानमंत्री के प्रति विकास योजनाओ तथा व्यक्ति मूलक योजनाओं के अपने अपने पंचायतो में सफल कियान्वयन के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्टीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ( बिहान) 15 वें वित्त आयोग आदि अनेक योजनाओ का संचालन किया जा रहा है।ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत जहा रोजगार की गांरटी दी जा रही है, वही प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के द्वारा आवासहीन व अन्य जरूरत मंद परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए अनुदान दिया जा रहा है। इसके साथ साथ महिलाओं के सशक्तीकरण आत्मनिर्भरता व आर्थिक उन्नति के लिए राष्टीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओ का समूह बनाकर उन्हें लखपति दीदी बनाने के लिए संगठित प्रयास किया जा रहा। महिलाओ के स्वाभिमान की रक्षा के लिए घर घर पक्के शौचालय का निर्माण किया गया है'

राज्य सरकार की घोषण पत्र में उल्लेखित मोदी की गारंटी के अनुरूप महतारी वंदन योजना के तहत विवाहित महिला को 1000 हजार प्रतिमाह देने की पूरी तैयारी कर ली गई है । इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत निशुल्क रसोई गैस का कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य योजनाओ का सचालन भी सफलता पूर्वक किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.