
रायपुर । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले की अध्यक्षता में 14 जुलाई को राज्य स्तरीय स्वीप कोर समिति की बैठक आयोजित होगी। बैठक में राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा आम निर्वाचन में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न स्वीप (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) गतिविधियों के बेहतर संचालन एवं क्रियान्वयन से संबंधित विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार "सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता” (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाने, निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता प्राप्त करने तथा स्वीप कार्ययोजना के तहत मतदाता जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रमों के बेहतर कियान्वयन एवं पर्यवेक्षण के लिए राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीप कोर कमेटी का गठन किया गया है।