राज्य मानसिक चिकित्सालय जीवनदीप समिति की बैठक संपन्न

Updated on 21-03-2025 02:08 PM

बिलासपुर। संभागायुक्त महादेव कावरे की अध्यक्षता में राज्य मानसिक चिकित्सालय, सेन्दरी के जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल में कुछ बुनियादी काम और मरीजों की सुविधा से संबंधित कई निर्णय लिए गए। आय-व्यय पर चर्चा की गई। विगत 8 माह में हुए कुछ जरूरी कामो के लिए खर्च किये गये लगभग साढ़े 10 लाख के विभिन्न कामों की कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में अपर कलेक्टर आरए कुरूवंशी सहित समिति के सदस्य अधिकारी उपस्थित थे।

समिति की बैठक में अस्पताल में गरमी को देखते हुए दो डक्टिंग कूलर खरीदने, मरीजों के मनोरंजन के लिए दो एलईडी टीव्ही क्रय करने, 200 बिस्तर अस्पताल के अनुरूप कीचन का विस्तार, ऑटोमेटिक जनरेटर सिस्टम, अस्पताल की कबाड़ सामग्री स्टोर करने शेड निर्माण, महिला योग शिक्षक रखने, चिकित्सालय में ट्रामा सेन्टर निर्माण, दो नग वॉटर कूलर तथा लगभग साढ़े 3 लाख रूपए मानसिक रोगियों के लिए दवा खरीदने का निर्णय लिया गया।

समिति के आय-व्यय की जानकारी देते हुए बताया गया कि 1 अप्रैल 2024 से 10 मार्च 2025 तक की अवधि में समिति को 1.97 करोड़ की आवक हुई है। इस अवधि में 1 करोड़ 8 का खर्च हुआ है। शेष 88 लाख की राशि खाते में शेष है। अस्पताल में विगत 11 माह में 31 हजार से अधिक मानसिक रोगियों का ओपीडी में इलाज हुआ है। इसके अलावा 1200 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.