राज्य नोडल अधिकारी ने जुगानीकलार रीपा का किया निरीक्षण

Updated on 26-05-2023 08:57 PM

कोण्डागांव । प्रदेश सरकार की महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क योजना (रीपा) के राज्य नोडल अधिकारी एवं पंचायत विभाग के संयुक्त सचिव  गौरव सिंह आज कोण्डागांव जिले के विकासखंड फरसगांव के ग्राम जुगानीकलार स्थित रीपा सेंटर का दौरा कर वहां संचालित गतिविधियों का सघन जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने महिला समूहों के द्वारा संचालित इमली प्रसंस्करण इकाई, मसाला इकाई, दोना पत्तल इकाई तथा बांस कला का निरीक्षण कर गतिविधियों में विस्तार लाने के आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर  सिंह ने मसाला  इकाई में जाकर समूह की महिलाओं के द्वारा किए जा रहे कार्य का अवलोकन किया तथा उत्पादन, विक्रय एवं मार्केटिंग प्रक्रिया की जानकारी ली। मसाला इकाई से अभी तक 14 हजार रुपये का विक्रय किया जा चुका है। मशीन के क्षमता अनुसार उत्पादन करने और विक्रय सुनिश्चित करने के निर्देश सीईओ जिला पंचायत को दिए।  दोना पत्तल इकाई  में समुह के सदस्यों से अब तक किए उत्पादन एवं विक्रय तथा लाभ की जानकारी ली। जिस पर समूह सदस्यों ने बताया कि उन्होंने 25 हज़ार रुपये का दोना पत्तल अब तक विक्रय किया है। इमली प्रसंस्करण इकाई में कार्यरत महिलाओं ने राज्य नोडल अधिकारी सिंह को प्रसंस्करण तथा अब तक 34 हज़ार रूपये के विक्रय की जानकारी दी। राज्य नोडल अधिकारी सिंह के द्वारा प्रसंस्करित इमली का शत-प्रतिशत विक्रय सुनिश्चित करने के निर्देश सीईओ जिला पंचायत को दिए गए। बांस कला के हितग्राहियों से वर्तमान में बनाए जा रहे टोकरी, सूपा, पर्रा आदि के बाजार उपलब्धता की जानकारी ली। समुह को बांस से बनने वाले अन्य उत्पादों के लिए आवश्यक प्रशिक्षण एवं टूलकिट दिए जाने के निर्देश सीईओ जिला पंचायत को दिए। रीपा के शेष निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण किए जाने तथा युवाओं के लिए नि:शुल्क वाई-फाई की सुविधा जल्द से जल्द सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने आस पास के ग्राम पंचायतों के अधिक से अधिक युवा उद्यमियों को प्रेरित कर व्यक्तिगत हितग्राहियों को रीपा से जोड़े जाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा, जनपद सीईओ सीएल चुरेन्द्र, आरईएस एसडीओ नागवंशी, एनआरएलएम डीपीएम मेघ, कुंजलाल सिन्हा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.