प्रदेश का 7वां टाइगर रिजर्व बनेगा, NTCA ने दी 5 बाघों को लाने की मंजूरी

Updated on 13-12-2022 08:38 PM
माधव नेशनल पार्क जल्द ही राज्य का सांतवा टाइगर रिजर्व कहलाएगा. इसके लिए वन विभाग की टीम ने प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है. राज्य की वाइल्ड लाइफ बोर्ड की आगामी बैठक में इस प्रस्ताव को मंजुरी दिलाने के लिए पेश किया जाएगा. वहीं दूसरी ओर माधव नेशनल पार्क में तीन बाघ भी लाए जाएंगे. इन तीन बाघों में 2 मादा और एक नर बाघ होगा.

बांधवगढ़ से एक नर बाघ और भोपाल से एक बाघिन को यहां लाने के चिन्हित कर लिया है और. पन्ना में एक बाघिन की तलाश की जा रही है. वन विभाग ने इन बाघों को लाने की डेडलाइन 15 जनवरी तय की है. दरसल राष्‍ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA)ने माधव नेशनल पार्क में 5 बाघों को लाने की मंजूरी दी है. इन बाघों को दो चरणों में लाया जाएगा.

 354 वर्ग किमी में फैला हुआ है पार्क

इस समय माधव नेशनल पार्क 354 वर्ग किमी में फैला हुआ है. ये पार्क शिवपूरी की उत्तरी सीमा से नरवार तक है. इस पार्क की स्थापना 1956 में हुई थी. इस पार्क के अंदर मढ़िखेड़ा डैम भी है. स्थापना के समय इसका क्षेत्रफल 167 किमी था, लेकिन बीते कुछ सालों में पार्क के उत्तर में मौजूद हतौद गांव को खाली कराया गया, बाद में इसमें नरवर क्षेत्र के जंगलों को भी जोड़ा गया.

माधव नेशनल पार्क के विस्तार में बाधा बना हुआ था ये गांव

वाइल्ड लाइफ के एपीसीसीएफ शुभरंजन जैन के मुताबिक हतौद गांव दो पहाड़ों की घाटी के बीच स्थित है. बहुत समय से ये गांव माधव नेशनल पार्क के विस्तार में बाधा बना हुआ था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इस गाव को खाली कराया गया. यह घाटी पांच किलोमीटर लंबी है. इस घाटी के दोनों ओर जंगल हैं. घाटी में मैदान भी है. इसके अलावा इस घाटी में भरपूर मात्रा में पानी मौजूद है. जो वन के जीवों के लिए सहायक होगा.

टाइगर रिजर्व बनाने का प्रस्ताव तैयार

प्रधान मुख्य संरक्षक वाइल्ड लाइफ जसबीर सिंह चौहान ने कहा, “माधव नेशनल पार्क को टाइगर रिजर्व बनाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है. इसको राज्य की वाइल्ड लाइफ बोर्ड की आगामी बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा. राज्य के वाइल्ड लाइफ बोर्ड से मंजूरी के बाद इसे केंद्रीय वाइल्ड लाइफ बोर्ड के पास भी स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा. बाघों को लाने की डेडलाइन 15 जनवरी तय की गई है.”


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.