अपनी जीडीपी का दायरा तोड़कर ज्यादा कर्ज ले रहे राज्य:आंध्र-डच् समेत 4 राज्यों ने 2 साल में लिया 47 हजार करोड़ का कर्ज

Updated on 06-12-2022 06:17 PM

पानी मुफ्त, बिजली मुफ्त, राशन मुफ्त... फेहरिश्त लंबी है। चुनावी रेवड़ियां बांटते-बांटते राज्य सरकारें खोखली हो रही हैं। खर्चों के लिए अपनी संपत्तियों को गिरवी रख रही हैं। पिछले दो साल में ही चार राज्यों आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब और मध्यप्रदेश ने 47,100 करोड़ रु. का कर्ज संपत्तियां गिरवी रखकर लिया है। केंद्रीय वित्त सचिव टीवी सोमनाथन ने राज्यों के मुख्य सचिवों को आगाह किया है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, मार्च 2022 तक 4 राज्यों ने वित्तीय संस्थानों के पास कई संपत्तियों को गिरवी रखा है।

कर्ज लेने का जिक्र बजट में नहीं, इसलिए लोग नहीं जान पाते
वित्त मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि राज्य अपनी जीडीपी का 3.5% कर्ज ही बाजार से ले सकते हंै। इसका ब्योरा बजट में होता है। लेकिन, मुफ्त की सुविधाएं देने के लिए राज्य सरकारें और ज्यादा कर्ज ले लेती हैं। वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी कहते हैं कि ये कर्ज छिपे हुए हैं। राज्य इन्हें अपने बजट में नहीं दिखाते। वित्त मंत्रालय कोशिश कर रहा है कि यदि कोई राज्य संपत्ति गिरवी रखता है तो उस राशि को राज्यों की शुद्ध उधार सीमा (एनबीसी) में शामिल करे।

इस तरह कर्ज के जाल में फंस जाएंगे पंजाब-हरियाणा
कई राज्य सरकारों ने सार्वजनिक जगहों जैसे पार्क, अस्पताल, सरकारी भवनों, जमीनें आदि गिरवी रख दी हैं। रिजर्व बैंक ने अपनी रिपोर्ट में आगाह किया है कि अगले चार साल में पंजाब पर अपनी जीडीपी का 46.8 फीसदी, राजस्थान पर 39.4 फीसदी, हरियाणा पर 31 फीसदी और झारखंड पर अपनी कुल जीडीपी का 30.2 फीसदी का कर्ज हो जाएगा।

सभी राज्यों को चेतावनी
रिजर्व बैंक और वित्त मंत्रालय ने सभी राज्यों को चेताया है। जिस रफ्तार में राज्य कर्ज ले रहे, उस हिसाब से अगले 4 साल में राज्यों का कर्ज उनकी जीडीपी के 30% से ज्यादा हो सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.