तैयार हुआ प्रदेश का पहला क्रॉस फ्लाई ओवर, आसान होगा रायपुर-दुर्ग का सफर
Updated on
28-06-2023 10:32 PM
रायपुर/दुर्ग । दुर्ग जिले में नेशनल हाइवे 53 में चार ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें सबसे अनोखा ब्रिज भिलाई के पावर हाउस में प्रदेश का पहला क्रॉस फ्लाई ओवर बन तैयार हो गया है। इस ब्रिज को एक तरफ खोलने की तैयारी पूरी कर ली गई है संभवत बुधवार-गुरुवार को इस ब्रिज के रायपुर से दुर्ग को ओर जाने वाले ब्रिज को खोला जाएगा। इस फ्लाई ओवर ब्रिज की ऊंचाई पुराने ब्रिज से 6.5 मीटर अधिक है इसकी लंबाई करीब 1600 मीटर है। इस निर्माण ब्रिज की 66 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है।
निर्माण एजेंसी को इस ब्रिज को पांच जून तक कंप्लीट करना था, लेकिन निर्माण एजेंसी की देरी के चलते इसका निर्माण 26 जून तक भी पूरा नहीं हुआ। संभवना जताई जा रही है कि रायपुर से दुर्ग की ओर वाले लोगों का आवागमन शुरू किया जा सकता है। वहीं निर्माण एजेंसी ने कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाकर काम करना शुरू किया है। दूसरे तरफ की ब्रिज को एक सप्ताह बाद खोला जाएगा।
दुर्ग से कुम्हारी के बीच कुम्हारी, डबरापारा, पावर हाउस और सुपेला फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें सबसे पहले कुम्हारी ओवर ब्रिज के रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाली और फिर सुपेला ओवर ब्रिज शुरू हो चुका है। ब्रिज को शुरू करने के चलते घड़ी चौक के पास शहरी सड़क में ट्रैफिक का दबाव कम हो गया है। दुर्घटानाएं भी कम हो रही हैं। इस ब्रिज का निर्माण 87.20 करोड़ रुपए की लागत से हुआ है। ये ब्रिज चारों ब्रिज की तुलना में सबसे लंबा है। इसकी लंबाई 2100 मीटर है। जो चंद्रा मौर्या चौक से शुरू होकर सुपेला थाना के समीप उतरता है। अब ब्रिज के नीचे मॉडीफिकेशन और सड़क व नाली निर्माण का कार्य चल रहा है ।
चारों ओवर ब्रिज में सबसे अधिक समय डबरापारा ओवर ब्रिज में लगेगा। इस ओवर ब्रिज रेलवे लाइन के ऊपर बन रहा है। अभी तक इसका ब्रिज ही नहीं बना है। निर्माण एजेंसी ने ब्रिज बनाने के लिए एप्रोच ब्रिज का निर्माण कर दिया है। इसके बाद फ्लाई ओवर ब्रिज के निर्माण का कार्य शुरू होगा। इस ब्रिज को 55.19 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है। जिसकी लंबाई 580 मीटर और चौड़ाई 18.50 मीटर है।
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
कोरबा।कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…