26 फरवरी को बकतरा में होगा प्रदेशव्यापी विकास यात्रा का समापन : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 24-02-2023 05:15 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सीहोर जिले के ग्राम बकतरा में विकास यात्रा का समापन होगा। कार्यक्रम में विकास कार्यों के लिए 470 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी जायेगी। विकास यात्रा का समापन कार्यक्रम व्यवस्थित और बेहतर हो। साथ ही स्थानीय नागरिकों की अधिक से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित की जाये।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय समत्व भवन से विकास यात्रा की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समापन कार्यक्रम आनंद और प्रसन्नता के साथ हो। मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर ओर स्थानीय लोगों से समापन कार्यक्रम की तैयारियों संबंधी चर्चा भी की। ग्रामीणों ने बकतरा ग्राम के विकास संबंधी अनेक सुझाव भी रखे, जिसमें सीएम राईज स्कूल, अस्पताल खोलने और बकतरा को नगर पंचायत बनाने का सुझाव भी दिया। मुख्यमंत्री ने सभी सुझावों पर विचार कर निर्णय लेने की बात कही।

कलेक्टर सीहोर ने बताया कि बकतरा में 26 फरवरी को समापन कार्यक्रम में 66 ग्राम पंचायत शामिल होंगी। कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियाँ चल रही हैं। भोपाल संभाग के कमिश्नर श्री माल सिंह भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार 5 फरवरी-संत रविदास जयंती से प्रदेश में विकास यात्राएँ प्रारंभ की गई थी। विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में विभिन्न केन्द्रीय एवं राज्य की योजनाओं में स्वीकृत-पत्रों का वितरण, योजनाओं के लाभ से वंचित हितग्राहियों का चिन्हांकन, विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन के साथ हितलाभ वितरण का कार्य किया जा रहा है। अनेक जिलों में जन-कल्याण और जन-सहभागिता के अनेक नवाचार भी किये जा रहे हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.