छत्तीसगढ़ में आयकर का छापा, राइस मिलर्स के ठिकानों में दबिश

Updated on 19-07-2023 03:15 PM

रायपुर । छ्त्तीसगढ़ के धमतरी व कुरूद के तीन बड़े व्यवसायियों के घर रात 12 बजे से आईटी ने छापेमारी की है। व्यवसायियों में राइसमिलर अजय बरड़िया, कुरूद के रोशन चंद्राकर और धमतरी के राजेंद्र लुंकड़ के घर छापेमारी की कार्रवाई हुई है। फिलहाल आइटी की टीम जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार शहर के प्रख्यात राइस मिलर राजेंद्र लुंकड़ के अर्जुनी मोड़ स्थित आवास और सूर्या राइस मिल में छापामारी की कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे 18 गाड़ियों के काफिले में आयकर विभाग की टीम शहर पहुंची और रात 12 बजे से कार्रवाई शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग बर्तन व्यवसाई व राइसमिलर अजय बरड़िया के अमलतास पुरम निवास, महालक्ष्मी ग्रीन में जांच पड़ताल कर रही है। जिनके यहां पिछले 2 साल के भीतर यह इनकम टैक्स विभाग की टीम तीसरी बार करवाई की है।

बहरहाल अधिकारियों की टीम राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र लुंकड़ के आवास तथा उनके राइस मिल और अमलतास पुरम में कार्रवाई समाचार लिखे जाने तक जारी है। वहीं कुरूद के राइसमिलर रोशन चंद्राकर के घर पर भी छापेमारी की कार्रवाई जारी है।

रायपुर के सात और बिलासपुर के छह ठिकानों पर चल रही जांच
गौरतलब है कि आय से अधिक संपत्ति, मनी लांड्रिंग और टैक्स चोरी की शिकायत के आधार पर आयकर विभाग द्वारा मंगलवार सुबह रायपुर और बिलासपुर में स्टील, कोल कारोबारी, पावर, आरा मिल के संचालक और रेलवे ठेकेदार के घर व दफ्तर में दबिश दी गई।

इस कार्रवाई में कारोबारी समूहों के रायपुर स्थित सात और बिलासपुर के छह ठिकानें शामिल है। बताया जा रहा है कि आयकर अफसरों द्वारा कारोबारी और ठेकेदार के घर, दफ्तर, गोदाम और फैक्ट्री में जांच चल रही है।

सूत्रों के अनुसार कारोबारी समूह के संचालकों द्वारा बीते चार वर्षों से लगातार कम रिटर्न जमा कियाजा रहा था। जबकि कोरोनाकाल में भी कारोबार मंदा रहने के बाद भी प्रोडक्शन व कारोबार में कमी नहीं आइ थी, इसके बाद भी कारोबार में नुकसान दिखाया गया। वहीं रेलवे ठेकेदार द्वारा नई निविदा हासिल की गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.