साल के आखिरी दिन उछल गए स्टील कंपनियों के शेयर, SAIL ऑल-टाइम हाई पर, जानिए वजह

Updated on 31-12-2025 12:46 PM
नई दिल्लीस्टील कंपनियों के शेयरों में आज भारी उछाल देखने को मिला। चीन से स्टील के सस्ते आयात को रोकने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत कुछ खास तरह के स्टील के आयात पर तीन साल के लिए सुरक्षा शुल्क लगाया गया है। इसका मकसद देश की स्टील कंपनियों को खासकर चीन से आने वाले सस्ते स्टील से बचाना है। वित्त मंत्रालय की एक सूचना के अनुसार यह सुरक्षा शुल्क पहले साल 12% रहेगा। दूसरे साल यह घटकर 11.5% हो जाएगा और तीसरे और आखिरी साल में यह 11% हो जाएगा।

यह फैसला आयात के रुझानों और देश के स्टील उत्पादकों पर इसके असर की गहराई से जांच के बाद लिया गया है। यह टैरिफ चीन, वियतनाम और नेपाल जैसे देशों से आने वाले स्टील पर लागू होगा। हालांकि, कुछ विकासशील देशों से होने वाले आयात को इस नियम से बाहर रखा गया है। इस आदेश में यह भी साफ किया गया है कि स्टेनलेस स्टील जैसे खास तरह के स्टील उत्पादों पर यह सुरक्षा शुल्क नहीं लगेगा।

क्यों लगाया टैरिफ?

डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमेडीज ने इस मामले की जांच की। उसने आयात में हाल ही में अचानक, तेज और महत्वपूर्ण वृद्धि को देखते हुए तीन साल के लिए यह शुल्क लगाने की सिफारिश की थी। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने अप्रैल में भी इसी तरह के स्टील उत्पादों पर 200 दिनों के लिए 12% का अस्थायी सुरक्षा शुल्क लगाया था। यह नया कदम उसी का विस्तार है। स्टील मंत्रालय के अधिकारियों ने बार-बार कहा है कि सस्ते और घटिया क्वालिटी के स्टील का अनियंत्रित आयात भारत के घरेलू स्टील उद्योग को नुकसान पहुंचा सकता है। इसी वजह से सुरक्षा उपायों की जरूरत पड़ी है।यह फैसला ऐसे समय में आया है जब दुनिया भर में स्टील बाजार में व्यापार को लेकर तनाव बढ़ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा स्टील पर लगाए गए आयात शुल्क के कारण चीनी निर्यात पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी के चलते दक्षिण कोरिया और वियतनाम जैसे देशों ने इस साल की शुरुआत में ही एंटी-डंपिंग शुल्क लगा दिए थे।

शेयरों में तेजी

सरकार के इस कदम के बाद स्टील कंपनियों के शेयरों में आज शानदार तेजी देखी गई। जिंदल स्टील, एनएमडीसी स्टील और सेल के शेयर 4.3% तक चढ़ गए। सेल का शेयर करीब 5 फीसदी तेजी के साथ 149.05 रुपये पर पहुंच गया जो इसका ऑल-टाइम हाई है। जिंदल स्टील 1,064.90 रुपये, एनएमडीसी स्टील 45.12 रुपये और सेल 147 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर भी पीछे नहीं रहे। ये 3.75% बढ़कर 1,153.35 रुपये पर पहुंच गए। वहीं, जिंदल स्टेनलेस के शेयर 3.2% की उछाल के साथ 862.75 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। टाटा स्टील के शेयर भी 3% चढ़कर 181 रुपये के स्तर पर पहुंच गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.