जरा हटके-जरा बचके, ये है बिहार! मुजफ्फरपुर में बिक गया उर्दू स्कूल, सरकारी स्टाफ ने भू-माफिया के साथ मिलकर कर दिया कांड

Updated on 01-07-2023 06:46 PM
मुजफ्फरपुर : कभी इंजन चोरी हो जाता है तो कभी रेल पुल। ये तो चोरों का काम है। राजस्वकर्मियों के साथ मिल कर भू-माफिया कभी स्टेट हाइवे, कभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जमीन तो कभी पोस्ट ऑफिस की जमीन बेच दे रहे हैं। ताजा मामला मीनापुर से सामने आया है, जहां एक सरकारी उर्दू स्कूल की जमीन को बेच दिया गया। सरकारी स्कूल बिकने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

बिक गया मीनापुर उर्दू स्कूल

मीनापुर उर्दू स्कूल जिस जमीन में बना है, उस जमीन को महंत रामकिशोर दास की ओर से स्कूल के लिए दान दिया गया था, लेकिन महंत के बेटे ने भू-माफिया की मिलीभगत से स्कूल की जमीन को ही बेच दिया। मीनापुर प्रखंड के मझौलिया पंचायत के राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय, ब्रांडा को जमीन दान देने वाले महंत रामकिशोर दास के बेटे ने ही गांव के आदम खान को बेच है।

स्कूल एक्सपेंशन का पैसा लौटा


ग्रामीणों का कहना हैं कि महंत रामकिशोर दास छपरा के रहने वाले थे। जिन्होंने अपनी इस जमीन को दान दिया था। इस जमीन पर स्कूल बना हुआ है। लेकिन अब उनके बेटे ने इस जमीन को बेच दिया। खाता नंबर 505 खेसरा नंबर 263 रकवा 47 डिसमिल जमीन पर स्कूल बना है, जिसे अब आदम खान ने खरीद लिया है। जमीन बिक्री का खुलासा तब हुआ जब स्कूल कि ऊपरी कि मंजिल निर्माण के लिए पैसा आया। तब आदम खान ने ये कहते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगवा दिया कि इस जमीन को उसने खरीद लिया है। जिससे स्कूल के विस्तार के लिए आया पैसा वापस हो गया।

अब जांच की बात कर रहे अफसर


स्थानीय लोगों का कहना हैं कि पिछले काफी समय से यहां विद्यालय चल रहा है, इसमें 8वीं कक्षा तक की पढ़ाई होती है। 400 से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। ऐसे में स्कूल की जमीन बिक जाने कि सूचना से ग्रामीण हैरान-परेशान हैं। हालांकि, स्थानीय मुखिया ने बताया कि जमीन के खरीदार आदम खान से बात करेंगे। उन्हें मनाएंगे कि जमीन वापस कर दें। इस विद्यालय को बचा लें। वहीं, पूरे मामले को लेकर मुजफ्फरपुर के एसडीओ पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। स्कूल की जमीन को कोई कैसे बेच सकता है। पूरे मामले की जांच करेंगे। फिर जिसकी लापरवाही सामने आती है, उस पर उचित कार्रवाई करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.