इंग्लैंड का हेड कोच बनते ही स्टीफन फ्लेमिंग को मिली चेतावनी, पूर्व कप्तान ने कहा- उनके पास धोनी नहीं होंगे

Updated on 31-07-2026 01:06 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच के रूप में नियुक्त किया है। वह हेड कोच के रूप में अपने पुराने साथी और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम की जगह लेंगे। मैकुलम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही इंग्लैंड को घरेलू सीरीज में 2-1 से मिली हार के बाद कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद जो रूट को कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है।

माइकल वॉन ने सवाल खड़े किए

इंग्लैंड के अगले महीने से पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज खेलनी है। फ्लेमिंग उसमें हेड कोच की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे। इस फैसले पर सवाल उठाते हुए माइकल वॉन ने कहा कि फ्लेमिंग को पाकिस्तान सीरीज में भी हेड कोच की जिम्मेदारी संभालनी चाहिए थी। वॉन ने टेलीग्राफ में लिखा, 'स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड का टेस्ट कोच बनाना एक अच्छा फैसला है, लेकिन उन्हें दिसंबर में साउथ अफ्रीका दौरे के लिए पूरी तरह से जिम्मेदारी संभालने के बजाय पाकिस्तान सीरीज की शुरुआत से ही इस पद पर होना चाहिए।'
वॉन ने आगे लिखा- बात छोटी-छोटी चीजों की है। जैसे एजबेस्टन जैसे मैदानों पर जाकर अनुभव हासिल करना जहां एशेज टेस्ट होता है। इंग्लिश क्रिकेट से जुड़े लोगों को जानना और काउंटी कोचों से मिलकर अपने खेल के बारे में जानकारी जुटाना जो उनकी मदद कर सकते हैं। ये वे छोटी-छोटी बातें हैं जिन्हें इंग्लैंड ने ब्रेंडन मैकुलम के दौर में नजरअंदाज कर दिया था, लेकिन बड़ी ट्रॉफी जीतने के लिए इनकी जरूरत होती है।

धोनी जैसा कप्तान नहीं मिलेगा

स्टीफन फ्लेमिंग अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच की भूमिका निभा रहे थे। वह 17 सालों तक फ्रेंचाइजी के साथ रहे। महेंद्र सिंह धोनी के साथ फ्लेमिंग को काफी सफलता मिली। वॉन ने फ्लेमिंग को चेतावनी दी है कि उन्हें धोनी जैसा कप्तान नहीं मिलेगा।वॉन ने लिखा- फ्लेमिंग का बहुत सम्मान किया जाता है। वे एक बेहतरीन मैनेजर और रणनीतिकार के तौर पर जाने जाते हैं। मैंने उन्हें आईपीएल में देखा है। इंग्लिश क्रिकेट में उन्हें एक समस्या यह हो सकती है कि उनके पास कप्तान के तौर पर एमएस धोनी जैसा नहीं होगा। चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी टीम को संभालते थे और फ्लेमिंग के पास कुछ बहुत अच्छे बैक-रूम कोच भी थे। एरिक साइमन्स शानदार बॉलिंग कोच थे, जो सफेद गेंद को स्विंग कराने में माहिर थे। उनकी टीम तेज स्पीड के बजाय गेंदबाजी की स्किल पर आधारित थी। मुझे लगता है कि क्या यह इस बात का संकेत है कि इंग्लैंड की टेस्ट टीम में सिर्फ तेज रफ्तार के बजाय गेंदबाजी की स्किल पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ दिनों पहले ही घोषणा की थी कि कि पाकिस्तान हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए भारत आएगी।…
 17 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में पंजाब के ऑलराउंडर नमन धीर को जगह मिली है। आईपीएल में…
 17 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में ऋषभ पंत को जगह नहीं मिली। माना जा रहा था कि बैकअप विकेटकीपर के रूप में वह टीम…
 17 September 2026
मियामी: इंटर मियामी की टीम ने कैम्पियोन्स कप 2026 का खिताब जीत लिया है। यह टूर्नामेंट अमेरिका की मेजर लीग सॉकर की विजेता और मैक्सिको की लीगा एमएक्स के कैम्पियोन…
 17 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी 19 सितंबर को होनी है। उससे पहले कई इवेंट के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। 10 सितंबर से ही बास्कोटबॉल के मुकाबले…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ स्पिनर रहे रविचंद्रन अश्विन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। 17 सितंबर 1986 को चेन्नई में जन्मे अश्विन का क्रिकेट सफर जितना…
 16 September 2026
लंदन: भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए काउंटी क्रिकेट का डेब्यू मैच कुछ खास नहीं रहा। ओवल के मैदान पर सीजन के अपने दूसरे मैच में नबी ने कमाल…
 16 September 2026
ब्यूनस आयर्स: लियोनेल मेसी ने पिछले महीने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया था। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को स्पेन के खिलाफ हार मिली थी।…
Advt.