भारत के खिलाफ ओपनिंग नहीं करेंगे स्टीव स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया बदलेगा अपना प्लान?

Updated on 10-09-2024 01:21 PM
नई दिल्ली: डेविड वॉर्नर ने पिछले साल की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उनके संन्यास के बाद स्टीव स्मिथ को टेस्ट में टीम का नया ओपनर बनाया गया। स्मिथ मध्यक्रम में बल्लेबाज करते थे। ओपनर के रूप में उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। सलामी बल्लेबाज करते हुए स्मिथ ने 8 पारियां खेली हैं। इसमें उन्होंने 28.5 की औसत से 171 रन बनाए हैं। इसमें एक ही पारी में 91 रन हैं। वहीं नंबर तीन से नंबर 5 के बीच बल्लेबाजी करते हुए उनका औसत 55 से ऊपर का है।

भारत के खिलाफ स्मिथ नहीं करेंगे ओपनिंग?


ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ पिछले दो घरेलू टेस्ट सीरीज में हार मिली थी। इस बार ऑस्ट्रेलिया की टीम रिस्क लेने को मूड में नहीं दिख रही है। ऑस्ट्रेलिया की सेन न्यूज की रिपोर्ट को मानें तो स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ओपनिंग नहीं करेंगे। वह अपने पुराने स्थान नंबर-4 पर खेलते नजर आ सकते हैं। नंबर चार पर स्मिथ ने 61.51 की औसत से 5966 रन बनाए हैं। स्मिथ के ओपनर बनने के बाद कैमरून ग्रीन नंबर-4 पर खेलते हैं।

हेड कोच से किया गया सवाल


ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड से भी इस बारे में सवाल किया गया। अभी तक फाइनल फैसला नहीं लिया गया है कि लेकिन टीम के अंदर स्मिथ की बल्लेबाजी क्रम को लेकर चर्चा है। उन्होंने स्मिथ के बल्लेबाजी क्रम पर कहा, 'अभी मैं ज्यादा कुछ शेयर नहीं कर सकता हूं। अभी बस इतना बता सकता हूं कि बातचीत हो रही है। कप्तान के रूप में पैट कमिंस का इसमें बड़ा रोल होगा। वह अभी यूके में हैं। हमने इस बारे में बात शुरू कर दी है।'

ट्रेविस हेड कर सकते हैं ओपनिंग


वनडे और टी20 में ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग करने वाले ट्रेविस हेड टेस्ट में मिडिल ऑर्डर में खेलते हैं। स्मिथ की जगह ऑस्ट्रेलिया उनसे ओपनिंग करवा सकती हैं। हेड के पास नई गेंद खेलने का अनुभव है। इसके साथ ही टॉप ऑर्डर में तेजी से रन बनाकर वह मैच को विपक्षी टीम से दूर करने की क्षमता रखते हैं। 22 नवंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.